{"_id":"66f341b4e83ac1b5b00dfe74","slug":"hasans-selection-in-state-level-volleyball-team-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-127763-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हसन का राज्यस्तरीय वालीबॉल टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हसन का राज्यस्तरीय वालीबॉल टीम में चयन
Wed, 25 Sep 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद हसन को सम्मानित करते पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्या और शिक्षक। संवाद
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज में 10वीं के छात्र मोहम्मद हसन का माध्यमिक स्कूलों की अंडर-14 वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर चयन हुआ है। 14 अक्तूबर से बरेली में होने वाली प्रतियोगिता में वह प्रतिभा दिखाएंगे।
गांव करनापुर के व्यापारी अमीर हमजा खां और गृहिणी मां भूरी बेगम के पुत्र हसन खां गांव में प्राथमिक स्तर की पढ़ाई के दौरान ही वालीबॉल खेलने लगे थे। पुवायां इंटर कॉलेज की टीम से जिला स्तर पर उन्हें खेलने का मौका मिला, जिसमें टीम पहले स्थान पर रही। इसके बाद मंडल स्तर पर बरेली खेलने गई टीम में एक खिलाड़ी शाहजहांपुर का था। शेष खिलाड़ी पुवायां इंटर कॉलेज के ही थे।
मंडल स्तर पर खिलाड़ियों का आंकलन कर राज्य स्तर की टीम का गठन किया गया है, जिसमें मोहम्मद हसन को जगह मिली है। प्रधानाचार्य जेपी मौर्या सहित सभी शिक्षक मोहम्मद हसन की सफलता से खुश हैं।