फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hardoi bypass intersection to Saraikaiyan road will soon become four lane

हरदोई बाईपास चौराहा-सरायकाइयां मार्ग जल्द बनेगा फोरलेन

Tue, 12 Apr 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hardoi bypass intersection to Saraikaiyan road will soon become four lane
थाना रामचंद्र मिशन की बाउंड्री सड़क के चौड़ी करण निर्माण कार्य में बाधा बनेगी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सब कुछ ठीक रहा तो लखनऊ-दिल्ली हाईवे को शहर से जोड़ने वाले हरदोई बाईपास चौराहा-सरायकाइयां मार्ग बहुत जल्द फोरलेन बनेगा। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन ने लोक निर्माण विभाग से जनपद में ऐसी सड़कों की वृहद कार्य योजना तलब की है, जिन्हें चौड़ीकरण से या फिर केवल मरम्मत एवं पुनर्निर्मित कर वहां के यातायात को रफ्तार दी जा सके। लोनिवि के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभाग की ओर से हरदोई बाईपास चौराहा से सरायकाइयां तक डबल लेन रास्ते को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव कार्य योजना में शामिल करने का निर्णय किया है। यही नहीं, हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम लगने के दौरान लखनऊ-दिल्ली हाईवे का ट्रैफिक अभी तक जैतीपुर के जिस रास्ते पर मोड़ा जा रहा था, उसकी मरम्मत भी इस कार्य योजना का हिस्सा होगी।
विज्ञापन

2.5 किमी लंबे मार्ग का लोनिवि ने कराया सर्वे
हरदोई बाईपास चौराहा से सरायकाइयां तक करीब 2.5 किमी लंबा मार्ग डबल लेन हो चुका है, लेकिन इस मार्ग से न सिर्फ हरदोई आने-जाने वाले वाहन बल्कि लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर चलने वाले वाहन भी आते-जाते हैं। इसलिए जब एक साथ दोनों दिशाओं से भारी वाहन रोड पर आते हैं तो जाम लगने के हालात बन जाते हैं, क्योंकि इसी रास्ते पर मिश्रीपुर, दलेलगंज, रेती, हथौड़ा चौराहा की ओर जाने वाले शहरी यातायात के वाहन भी दौड़ते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं, गन्ना पेराई सीजन में रोजा चीनी मिल जाने वाले गन्ना के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी निकलने लगते हैं। इस कारण अक्सर मिल में पेराई सत्र शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर निकलना कठिन हो जाता है। जन सामान्य की रोजमर्रा की इसी समस्या को देखते लोनिवि ने इस मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए लोनिवि अभियंताओं ने सर्वे भी करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण से पहले हटेंगी अतिक्रमण की बाधाएं
हरदोई बाईपास से लेकर सरायकाइयां तक मार्ग को फोरलेन बनाने में लोनिवि को अतिक्रमण की कई बाधाओं से भी जूझना पड़ेगा। हरदोई चौराहा से शहर की ओर बढ़ते ही मार्ग के दायें किनारे पर थाना रामचंद्र मिशन की चहारदीवारी नई लेन तैयार करने में रुकावट डाल सकती है। आगे बढ़ने पर भावलखेड़ा ब्लॉक कार्यालय के सामने रोड के फुटपाथ को घेरकर रखा गया 400 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर हटाना होगा।
सरायकाइयां से पहले डबल लेन मार्ग के एक ओर काफी लंबाई में छाटी ईदगाह की चहारदीवारी और सड़क के दूसरी ओर एक आटा मिल की चहारदीवारी नई लेन बनाने में रुकावट डाल सकती है। रोड के किनारे अतिक्रमण का यही नजारा सरायकाइयां पुलिस चौकी के पास दिखता है। वहां पुलिस चौकी के बगल में सड़क के फुटपाथ वाले हिस्से में ट्रांसफार्मर रखा है। इसी जगह सड़क के दोनों ओर तमाम पुरानी दुकानेें बनी हैं। अधिकारियों का मानना है कि वित्त मंत्री और लोनिवि मंत्री इसी जनपद के होने के नाते ऐसी बाधाएं फोरलेन परियोजना मेें रुकावट नहीं डालेंगी।

शहर को लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे और लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले तीन प्रमुख मार्गों को पहले ही राज्य योजना से फोरलेन निर्मित कराया जा चुका है। शासन से सड़क निर्माण की कार्य योजना का निर्देश मिलने के बाद हरदोई बाईपास चौराहा-सरायकाइयां मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है। इसकी कार्य योजना शासन को 15 अप्रेल तक भेज दी जाएगी। जन प्रतनिधियों से भी सड़क निर्माण के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। सरायकाइयां मोड़ से आगे रोड संकरा होने से उसे फोरलेन परियोजना में शामिल नहीं किया जाएगा। -राजकुमार पिथौरिया, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड)

ब्लाक भावलखेड़ा के सामने रखा ट्रांसफार्मर और सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भे । संवाद

ब्लाक भावलखेड़ा के सामने रखा ट्रांसफार्मर और सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भे । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed