फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hanuman Dham River Front work will be completed by December...it will be built on the right side also

Shahjahanpur News: दिसंबर तक पूरा होगा हनुमतधाम रिवर फ्रंट का काम...दाईं ओर भी बनेगा

Mon, 21 Jul 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Dham River Front work will be completed by December...it will be built on the right side also
हनुमतधाम से पक्के पुल तक हो रहा रिवर फ्रंट का निर्माण। संवाद
शाहजहांपुर। हनुमतधाम से पक्के पुल तक बाईं ओर रिवर फ्रंट का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसमें सीढि़यों , पाथ-वे और सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के मुताबिक दिसंबर तक रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। अब दूसरी तरफ भी रिवर फ्रंट बनाने के लिए नगर निगम की ओर से नौ करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेरा गया है।
विज्ञापन

हनुमतघाम के चारों तरफ लाल पत्थर से सीढि़यां और जगह-जगह पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। खन्नौत नदी किनारे लोगों के टहलने के लिए मार्च 2024 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। 30 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वर्तमान में गर्रा नदी की बाईं ओर रिवर फ्रंट का निर्माण हो रहा है। यह पक्के पुल तक बनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से नदी के दाईं ओर भी रिवर फ्रंट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। सिंचाई विभाग से इसकी डीपीआर भी मांगी गई है। संभावना जताई जा रही है कि इसी वर्ष खन्नौत नदी के दूसरी ओर रिवर फ्रंट का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे हनुमतधाम की सुंदरता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोधीपुर में बनेंगे दो छठ घाट
लोधीपुर में खन्नौत नदी पुल के पास दो छठ घाट और 1.80 मीटर का रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से नौ करोड़ 49 लाख का प्रस्ताव पारित हो गया है। इससे घाट का सुंदरीकरण होगा और रिवर फ्रंट बनने से लोग नदी किनारे टहल सकेंगे। संभावना है कि इसका निर्माण अक्तूबर में शुरू हो जाएगा।
--
सिंचाई विभाग की ओर से खन्नौत नदी किनारे रिवर फ्रंट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसका निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। दूसरी साइड के लिए भी डीपीआर बनाकर भेजी जा रही है। लोदीपुर में भी अक्तूबर में सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

- सुनील भास्कर, एक्सईएन सिंचाई विभाग
--
हनुमतधाम पर रिवर फ्रंट का कार्य काफी तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ रिवर फ्रंट बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। लोदीपुर में भी जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed