फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   handpump will be repaired

खराब पड़े नलकूप होंगे ठीक

Wed, 14 Jan 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 14 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
handpump will be repaired
सिंचाईं बंधु की बैठक जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को हुई। बैठक के दौरान पाया गया कि जिले में 90 प्रतिशत नलकूप खराब पड़े हैं, जिससे किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि खराब नलकूपों की सही कराने के लिए एक कमेटी गठित की जाए।
विज्ञापन

कहा कि कमेटी जांच करे कि नलकूपों में खराबी क्या है। इसके बाद नलकूपों को सही कराया जाएगा। इस दौरान जिले की नहरों की सफाई किए जाने के बाद भी वहां पर समस्या होने की बात प्रतिनिधियों ने कही। इस पर जिपंअ सिंह ने नहरों को सही ढंग से साफ करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान गैरहाजिर रहने पर जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह का वेतन काटने की संस्तुति की गई। इस दौरान प्रभारी सीडीओ, सिंचाई विभाग के एक्सईएन, नलकूप के एक्सईएन लघु सिंचाई के एक्सईएन, राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के प्रतिनिधि फकीरेलाल, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed