{"_id":"61aa695d3869a82da86b9a7a","slug":"handicapped-day-shahjahanpur-news-bly4681185166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राईसिकल मिलने से खिले दिव्यांगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राईसिकल मिलने से खिले दिव्यांगों के चेहरे
विज्ञापन
शाहजहांपुर में विश्व विकलांग दिवस पर जीआईसी मैदान पर आदर्श विकलांग कल्याण की ओर से आयोजित कार्य?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से दिव्यांगों को ट्राईसिकल मिलीं तो उनके चेहरे खिल उठे। दिव्यांगों का कहना है कि ट्राईसिकल की मदद से वह घर गृहस्थी के काम करने के साथ आजीविका के साधन भी जुटाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य अधिकारियों ने 70 दिव्यांगों को झंडी दिखा कर और कंबल देकर ट्राईसिकल से रवाना किया।
आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के सहयोग से हुए कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार दिव्यांगों की शारीरिक लाचारी के कारण उन्हें भौतिक रूप से भले ही सक्षम नहीं बना पाए, लेकिन उन्हें ऐसे संसाधन उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास कर रही है, जिन्हें अपनाकर वह कई दैनिक कार्य करने में सक्षम हो जाते हैं। ट्राईसिकलें, बैसाखियां, कैलीपर्स, हियरिंग एड (कान की मशीन) आदि उपकरण इसी उद्देश्य से बांटे जा रहे हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सभी दिव्यांगों से मतदाता सूचियों में नाम बढ़वाने का अनुरोध किया जो आगामी एक जनवरी को मताधिकार की अहर्ता आयु 18 वर्ष पूरी कर रहे हैं।
बाद में डीएम समेत एसपी एस. आनंद, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह आदि अधिकारियों ने दिव्यांगों को कंबल भेंट किए। नरेंद्र कुमार सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में संस्थान की ओर से पुवायां की दिव्यांग शिक्षक कीर्ति गुप्ता, देवकली निवासी शिक्षक अजय मिश्रा और कंप्यूटर शिक्षक आरती वाजपेयी को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वरुण सिंह, संस्थान के मुख्य संरक्षक हरी शरण वाजपेयी व प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी, अशोक कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, हरीकेश शुक्ला मुकेश यादव, सुबोध शुक्ला, मानवेन्द्र सिंह, रजनीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वयं को उपेक्षित न समझें दिव्यांग जन
ओम दिव्यांग कल्याण समिति ने खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में दिव्यांगों का हौसला यह कहकर बढ़ाया कि वह स्वयं को उपेक्षित और दूसरों से किसी बात में कम नहीं समझें। संस्था के अध्यक्ष कमल किशोर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने कहा कि अब कोई भी दिव्यांग खुद को उपेक्षित न समझे।
मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम व जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांगों ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर विचार व्यक्त किए। संस्था के मुख्य संरक्षक विनय शुक्ला, शिव कुमार गुप्ता, बंकिम सूरी, शशांक कौशिक, अमित गुप्ता, अखिल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।