फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hamare pradhan

खराब सड़कें बनवाने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करेंगी नई प्रधान

Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hamare pradhan
ग्राम प्रधान रेखा मौर्य । - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। विकासखंड मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बंडियाखुर्द के लोग गंदगी और खराब सड़कों की समस्या से परेशान हैं। वंडिया खुर्द और बिहारीपुर नगरीय से मिलकर बनी ग्राम पंचायत में तमाम सुधारों की जरूरत है। लोगों को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा मौर्या से उम्मीद है कि वह अब गांव की बदहाल व्यवस्था बदलेंगी। नई प्रधान का भी कहना है कि वह जर्जर सड़कों को बनवाएंगी और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

प्रधान का एजेंडा
ग्राम प्रधान रेखा मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत के विकास का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। गांव के चारों तरफ सड़क का निर्माण किया जाएगा। सभी गलियों में इंटलॉकिंग कराई जाएगी। अंत्योदय के पात्र व्यक्तियों को अंत्योदय कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। गांव के ज्यादातर पात्र गरीबों के आवास नहीं हैं। उन्हें आवास और शौचालय दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव की प्रमुख समस्याएं
-जूनियर स्कूल नहीं है
-गंदगी
-टूटे खड़ंजे व नालियां
-छुट्टा पशु
-पानी की टंकी नही
-गलियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था नही
-गोशाला नहीं
एक नजर
आबादी- चार हजार
शिक्षा व्यवस्था- प्राइमरी स्कूल
साक्षरता- 50 प्रतिशत
मुख्य पेशा- कृषि
ग्रामीणों की बात
गांव में छुट्टा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या है। गांव में गोशाला का निर्माण कराया जाए जिससे छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल को बचाया जा सके। -राममूर्ति
गांव में सर्वांगीण विकास हो। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजना का लाभ आखिरी पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। -महेंद्रपाल
गांव मे पानी की टंकी की आवश्यकता है। ग्रामीणों को स्वच्छ पानी की जरूरत है। पात्र गरीबों को पेंशन दी जाए। बिना भेदभाव के विकास कराया जाए। -मैकूलाल
गांव के बहुत से गरीब पात्र आवास व शौचालय से वंचित हैं। सबको बिना भेदभाव के आवास व शौचालय दिलाए जाएं। सफाई की व्यवस्था अच्छी हो। -रामप्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed