{"_id":"67686658c18df44b0e00d624","slug":"half-yearly-examinations-will-start-from-today-in-council-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-134043-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में आज से शुरू होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं
Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 2718 परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी, जो 28 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया है।
पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं होंगी। कक्षा छह, सात व आठ के छात्र-छात्राएं पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प विषयों के पेपर देंगे। दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग का पेपर होगा। दूसरे दिन 24 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो व तीन में गणित, कक्षा तीन से छह तक हिंदी और कक्षा सात व आठ के विद्यार्थी विज्ञान विषय का पेपर देंगे। दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक संस्कृत/उर्दू विषय के पेपर होंगे।
26 दिसंबर को प्रथम पाली में कक्षा तीन में हिंदी और कक्षा तीन से आठ तक सामाजिक विषय, द्वितीय पाली में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय के पेपर देंगे। 27 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा दो तक हिंदी, कक्षा तीन तक सामाजिक विषय तथा कक्षा तीन से आठ तक गणित और दूसरी पाली में कक्षा तीन से आठवीं तक कला/संगीत विषय का पेपर रहेगा।
विज्ञापन
28 दिसंबर को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा, कक्षा छह तक विज्ञान, सात व आठ तक हिंदी तथा द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ के पर्यावरण अध्ययन विषय का पेपर होगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएंगी।