फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Half the posts in the Municipal Corporation are vacant... operations from construction work to tax collection have gone off track.

Shahjahanpur News: नगर निगम में आधे पद खाली... निर्माण कार्य से लेकर कर वसूली तक बेपटरी

Thu, 06 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Half the posts in the Municipal Corporation are vacant... operations from construction work to tax collection have gone off track.
नगर निगम कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। शहर को बेहतर सड़कें, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं देने का जिम्मा संभाल रहे नगर निगम में ही कर्मचारियों और अधिकारियों के स्वीकृत पदों में आधे से अधिक खाली पड़े हैं। इसका सीधा असर विकास कार्यों, कर वसूली, सफाई व्यवस्था और लोगों के रोजमर्रा के कामों पर पड़ रहा है। कई विभागों में जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं हैं, जबकि निर्माण विभाग इंजीनियरों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम में अधिकारियों के 135 स्वीकृत पदों के सापेक्ष सिर्फ 32 अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 103 पद रिक्त हैं। वहीं लिपिक और अन्य कर्मचारियों के 761 स्वीकृत पदों में 423 कर्मचारी तैनात हैं और 338 पद खाली हैं। यानी कुल 896 स्वीकृत पदों में से 441 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


सबसे गंभीर स्थिति निर्माण विभाग की है। अधीक्षक अभियंता का पद खाली है। अधिशासी अभियंता (सिविल) के तीनों पद रिक्त हैं, जबकि नौ में से केवल एक अवर अभियंता तैनात है। ऐसे में सड़कों, गलियों, नालों, तालाबों के सुंदरीकरण और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक व्यवस्था भी स्टाफ की कमी से प्रभावित है। उप नगर आयुक्त के तीनों पद, नगर लेखा परीक्षक, तीनों लेखा परीक्षक, दोनों लेखाकार, नगर नियोजक और सहायक नगर नियोजक के पद रिक्त हैं। कर विभाग में कर अधीक्षक, वरिष्ठ राजस्व अधिकारी, राजस्व निर्धारण अधिकारी और राजस्व अधीक्षक के सभी पद खाली हैं। उद्यान, पर्यावरण, स्वच्छता और पशु कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पद भी लंबे समय से रिक्त हैं।

--
फरियादियों को लगाने पड़ रहे चक्कर

कार्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, कर निर्धारण, नामांतरण समेत अन्य कार्यों के निस्तारण में देरी हो रही है। कई शाखाओं में एक कर्मचारी के पास कई जिम्मेदारियां होने से लोगों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
--
सफाई व्यवस्था भी प्रभावित
प्रथम श्रेणी लिपिक के 13 में से केवल तीन पद भरे हैं। लेखा लिपिक के दोनों पद रिक्त हैं। ड्राफ्ट्समैन के दोनों पद खाली हैं। मोहर्रिर के 12 में से छह पद रिक्त हैं। पंप अटेंडेंट के 21 में से 14 पद खाली हैं। सफाई कर्मचारियों के 510 स्वीकृत पदों में 234 पद रिक्त होने से शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है।

--
संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहा काम

स्थायी कर्मचारियों की कमी के चलते कई शाखाओं में संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। इससे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

--
एक नजर में नगर निगम

- कुल स्वीकृत पद : 896

- कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी : 455
- रिक्त पद : 441

- अधिकारियों के स्वीकृत पद : 135
- कार्यरत अधिकारी : 32

- रिक्त अधिकारी : 103
- कर्मचारियों के स्वीकृत पद : 761

- कार्यरत कर्मचारी : 423
- रिक्त कर्मचारी : 338

--
नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से कार्यालयों की व्यवस्था और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने रिक्त पदों का विवरण मांगा है। रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द पदों पर नियुक्तियां होंगी।
-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed