फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hail fell along with rain...day temperature dropped by nine degrees...crops damaged

Shahjahanpur News: बारिश के साथ गिरे ओले...नौ डिग्री घटा दिन का तापमान...फसलों को नुकसान

Fri, 11 Apr 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hail fell along with rain...day temperature dropped by nine degrees...crops damaged
बंडा के देवकली क्षेत्र में हवा से गेहूं की गिरी फसल। संवाद
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान तेज हवा चलने से गेहूं, मक्का और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। 1.8 एमएम बारिश से दिन के तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बंडा के कुंवरपुर रति निवासी बाइक सवार निर्मल सिंह आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए।
विज्ञापन

बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ के असर से अचानक मौसम में बदलाव आया। तेज हवा चलने के साथ आंधी चली। बृहस्पतिवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश और कई क्षेत्रोेेें में ओलावृष्टि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 30 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई। बंडा, पुवायां और शहर के कैंट क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है। शाम को वायुदाब 25 मिलीबार गिरा हुआ है और पछुआ हवा के साथ वातावरण में 51 प्रतिशत आर्द्रता है। इससे तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गेहूं, मक्का और आम की फसल को नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से खेत में कटे पड़े गेहूं नम हो जाएंगे। इससे गेहूं का दाना हल्का होने की संभावना है। हवा तेज चलने से कई क्षेत्रों में गेहूं गिर गया है। इससे गेहूं के उत्पादन में कमी आएगी। इसके साथ ही नमी की वजह से गेहूं की कटाई दो से तीन दिन बढ़ जाएगी। हवा चलने से मक्का की फसल भी गिरी है। इससे उत्पादन में कमी आ सकती है। तेज हवा चलने से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बौर बढ़वार ले रही है। इसको नुकसान हो सकता है। वातावरण में नमी होने से सब्जियों को फायदा पहुंचेगा।

--
बंडा में गिरी बिजली, बाइक सवार युवक झुलसा
बंडा । बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है ।
गांव कुंवरपुर रति निवासी 45 वर्षीय निर्मल सिंह बंडा से बाइक से अपने घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहले बिजली उनके ऊपर गिर गई जिससे वह झुलस गए। परिवार के लोगों ने उन्हें बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।

बंडा के देवकली क्षेत्र में हवा से गेहूं की गिरी फसल। संवाद

बंडा के देवकली क्षेत्र में हवा से गेहूं की गिरी फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed