{"_id":"1a027786d066fa487125ce997809ce28","slug":"gurudev-s-birthday-descended-follower-gopalachari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुदेव गोपालाचारी के जन्मोत्सव में उमड़े अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुदेव गोपालाचारी के जन्मोत्सव में उमड़े अनुयायी
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राम चंद्र मिशन के गुरु पार्थसारथी राजगोपालाचारी का 89वां जन्मदिन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए उनके अनुयायियों ने ध्यान-साधना कर आध्यात्मिक उन्नति की कामना की और महात्मा रामचंद्र की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर गुरुसत्ता को प्रणाम किया।
मिशन के पूर्व अध्यक्ष एवं गुरुदेव पूज्य श्री पार्थसारथी राजगोपालाचारी की महासमाधि के बाद मनाए जा रहे उनके पहले जन्मोत्सव का माहौल काफी भावुक था। उनके भौतिक सानिध्य को याद कर तमाम अभ्यासियों के आंसू छलक आये। मिश्रीपुर स्थित आश्रम में जन्मोत्सव का शुभारंभ बाबू जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर प्रशिक्षक श्रीकृष्ण टंडन ने कहा कि गुरु महाराज ने राजयोग की जो सरल साधना पद्धति लोगों को उपलब्ध कराई वह संपूर्ण ब्रह्मांड में अद्वितीय है। वर्तमान में गुरुदेव पार्थसारथी राजगोपालाचारी की महासमाधि के उपरांत उनके उत्तराधिकारी पूज्य कमलेश पटेल इसको जन जन तक पहुॅचाने का काम कर रहे है। डॉ. अनिल सक्सेना ने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहकर ईश्वर प्राप्ति का इस पद्धति जैसा कोई दूसरा माध्यम नहीं है। आश्रम प्रबंधक रवींद्र सिन्हा ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ व मोह में संतुलन बनाये बिना जीवन में उन्नति सम्भव नहीं।ं इस अवसर पर हर्षवर्धन अग्रवाल, लखनऊ के सद्गुरू शरण, संजीव मिश्र, सुनीत, वैभव टंडन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
हरदोई की पूजा, रामपुर के जितेंद्र कुमार, तिलहर के पवन कुमार, कविता अग्रवाल, इन्द्रेश गुप्ता आदि ने भजन प्रस्तुत किए। जेपीएन मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भूमित्र सिंह, सुनील अग्रवाल, ब्रजमोहन, सुयश सिन्हा, आनंद बाबू मिश्रा, राजगोपाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, कृष्ण मोहन शुक्ला, एनपी सिंह, शोभा राम, रामजी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
मुरादपुर/खुटार। गांव मुरादपुर स्थित आश्रम पर रामचंद्र मिशन के अध्यक्ष रहे पार्थसारथी राजगोपालाचारी का 88वां जन्मदिन शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान अध्यात्मिक सहज मार्ग साधना पद्धति पर चर्चा की गई। वक्ताओं के ध्यान और साफ सफाई पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में नंदलाल वर्मा, प्रकाश सिंह, धु्रव कुमार, गयाप्रसाद, डॉ. गिरजाशंकर, डॉ. कैलाशचंद्र, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, नन्हीं देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।