फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurjar Academy defeated the Youth Academy team by 133 runs.

Shahjahanpur News: गुर्जर अकादमी ने यूथ अकादमी की टीम को 133 रनों से हराया

Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Academy defeated the Youth Academy team by 133 runs.
शाह क्लब में आर्यन को बैट प्रदान करते अभय सिंह गुर्जर। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। शाह क्लब के मैदान पर हुए क्रिकेट मैच में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने यूथ अकादमी मुरादाबाद की टीम को 133 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के आर्यन सिंह ने नाबाद 118 रन की पारी खेलकर मैच का रुख मोड़ दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी टीम के ओपनर बल्लेबाज आर्यन बतरा नौ व अचल 26 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आर्यन सिंह ने 15 चौके लगाते हुए 118 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। वह एक छोर को संभाले रहे, जबकि दूसरी ओर से विकेटों का पतन जारी रहा। टीम के कप्तान अमन सक्सेना ने 41 और विनय प्रताप सिंह ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 313 रनों का स्कोर बनाया। मुरादाबाद की टीम के गेंदबाज निशांत, मोहम्मद असद, तैमूर मल्लिक ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ अकादमी मुरादाबाद के ओपनर बल्लेबाज मुकुल गुर्जर ने काफी संघर्ष करते हुए 38 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के लिए सर्वाधिक कबीर मलिक ने 53 रनों की संयम भरी पारी खेली। उन्होंने नौ चौके लगाएं। टीम 180 रन बनाकर आउट हो गई। गुर्जर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज कौटिल्य यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। कबीर राज को दो विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच आर्यन सिंह को चुना गया। उन्हें कोच अभय सिंह गुर्जर ने बैट देकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed