फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurguéia ax fell on quotas episode secretary

गुर्गिया कोटा प्रकरण में सेक्रेटरी पर गिरी गाज

Tue, 21 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गुर्गिया बहादुरपुर में कोटा चयन के लिए मनमाने ढंग से तिथि निर्धारित कर अधिकारियाें को अंधेरे में रखने पर पंचायत सेक्रेटरी खेमकरन को पंचायताें के कार्य से हटाकर ब्लाक मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया। बीडीओ संजय शर्मा ने बताया कि गुर्गिया बहादुरपुर में कोटा चयन में उनके द्वारा 18 जून निर्धारित कर अधिकारियाें व जनता को सूचित कर कोटा चयन के निर्देश दिये गये थे, लेकिन सेक्रेटरी द्वारा गोपनीय ढंग से तिथि परिवर्तन कर 20 जून को बैठक आहूत की गई। पुलिस व संबंधित अधिकारियाें को कोई सूचना भी नहीं दी गई। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सेक्रेेटरी की भूमिका ठीक न होने के कारण उसके खिलाफ  कार्रवाई की गई है। जिन पंचायताें का प्रभार खेमकरन के पास था उन्हें अन्य सेक्रेटरी को सौंप दिया गया है। कोटा चयन के लिये जेपी मिश्रा को नामित किया गया है। बता दें कि ग्राम पंचायत गुर्गिया बहादुरपुर में कोटा चयन को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गये थे और उनमें जमकर मारपीट व फायरिंग हुई थी। एक पक्ष ने विरोध स्वरूप एक घंटे तक हाइवे जाम रखा था। दोनाें पक्षाें ने एक-दूसरे के खिलाफ  मारपीट, दबंगई व फायरिंग की तहरीर पुलिस को दी थी। इस मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed