फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gul poles throughout the town from breaking power

खंभे टूटने से दिनभर गुल रही कस्बे की बिजली

Wed, 17 Feb 2016 08:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 17 Feb 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के चेचिक और ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बिजली के दो खंभे टूट गए। इससे बुधवार को दिनभर कस्बे की बिजली गुल रही। विद्युत विभाग कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली के खंभे और लाइन ठीक की, जिसके बाद देर शाम को सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह एक ट्रक चेचिस का चेचिक अचानक अनियंत्रित होकर देवेंद्र सिंह के मेडिकल स्टोर के आगे पड़े टीनशेड में घुसने के बाद वहीं किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा। टक्कर लगने से पोल टूटकर नीचे गिर गया और बिजली के तार रोड पर फैल गए। रोड पर पड़े तारों में करंट होने के भय से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खंभा टूटने से पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे बिजली कर्मियों और टीनशेड स्वामी ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। समझौता होने पर चालक ने नुकसान की भरपाई कर दी, जिससे उसे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभा टूटने का दूसरा हादसा कस्बे में होली स्थल के निकट हुआ। वहां लगा बिजली का पोल एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से टूट गया। इससे पोल और लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे कस्बे की बिजली सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने फोन करके अधिकारियों से शिकायत की। बिजली कर्मियों ने दिनभर मशक्कत कर दोनों खंभे और लाइन ठीक की। इससे देर शाम को बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed