{"_id":"26b750e2951168fc73b55caccc846d9b","slug":"gti-united-there-was-the-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटीआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटीआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 04 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शहर के सात केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा को 11 ग्रुपों में बांटा गया था और इसे संपन्न कराने के लिए दो जोन बनाए गए, जिनका दायित्व भी अलग-अलग शिक्षकों को सौंपा गया था।
ग्र्रुप ए की परीक्षा के बनाए गए जोनल इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके ग्रुप की परीक्षा सुबह की पाली में एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, जीजीआईसी, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर केंद्र पर हुई, जिसमें 3162 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे, 277 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 2885 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह दूसरे जोनल इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि हिस्से के ग्रुप ए की परीक्षा सुबह की पाली में आर्य महिला महाविद्यालय और जीएफ कॉलेज तथा ग्रुप बी से के तक की परीक्षा द्वितीय पाली में जीएफ कॉलेज में हुई। सिंह ने बताया कि सुबह की पाली में 1600 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1437 और द्वितीय पाली में 1023 के सापेक्ष 916 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इस तरह सुबह की पाली में इस जोन के 163 और दूसरी पाली में 107 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।