फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GST to reduce electronics products

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर घटाएं जीएसटी

Fri, 17 Nov 2017 12:25 AM IST
शाहजहांपुर। 
शाहजहांपुर।  Updated Fri, 17 Nov 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
GST to reduce electronics products
gst - फोटो : amar ujala
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की हुई बैठक
विज्ञापन


बिजली उपकरणों समेत इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के विक्रेताओं ने जीएसटी की दरें 28 से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने के लिए सरकार को साधुवाद देने के साथ ही इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर जीएसटी की दरों में और कमी किए जाने पर जोेर दिया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से संबद्ध इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने यह मांग प्रमुखता से उठाई। 

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन ने कहा कि जीएसटी कम करने के लिए सरकार बधाई की पात्र है, लेकिन अभी कई ट्रेड में ऐसे अनेक उत्पाद हैं, जिनकी जीएसटी दरें घटाए नहीं जाने से व्यापारियों में मलाल है। अंत में व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष स्तुति गुप्ता के पति आशुतोष गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम, विनोद सक्सेना, देवेश गुप्ता, आशीष शुक्ला, संजय मेहरोत्रा, मुशीर अहमद, योगेंद्र अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed