{"_id":"664a722915aca4ec830de874","slug":"gst-collection-in-first-four-months-itself-rs-9343-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-118960-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शुरुआती चार माह में ही जीएसटी कलेक्शन 93.43 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शुरुआती चार माह में ही जीएसटी कलेक्शन 93.43 करोड़ रुपये
Mon, 20 May 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 20 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2024 का आगाज राज्य वाणिज्य कर विभाग के लिए उपलब्धियों वाला साबित हो रहा है। इस वर्ष के शुरुआती चार माह में ही विभाग ने रिकार्ड 93.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो अब तक सबसे अधिक है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में जिले में करीब 18000 व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं। प्रतिमाह करीब 100 व्यापारी पंजीकरण कराते हैं। राज्य वाणिज्य कर विभाग की जिले में प्रदेश सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 में 250 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। वित्तीय वर्ष 2024-25 के शुरुआती चार माह को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से पार जा सकता है। वर्ष 2023 के शुरुआती चार माह में 89.43 करोड़ जीएसटी कलेक्शन ही हो पाया था।
जीएसटी कलेक्शन में आधा हिस्सा केंद्र का और आधा हिस्सा राज्य का अंश होता है। राज्य अंश में वृद्धि होने पर ही केंद्र के अंश में वृद्धि होगी, जिस प्रकार से इस बार शुरुआती चार माह में राज्य अंश 93.43 करोड़ तक पहुंच गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले वर्षों में जीएसटी कलेक्शन से राज्य से लेकर केंद्र सरकार की कर के रूप में काफी इजाफा होगा।
विज्ञापन
-- -- -
वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार माह की स्थिति
जीएसटी कलेक्शन वर्ष - कलेक्शन
2019 - 50.13 करोड़
2020 - 45.35 करोड़
2021 - 59.48 करोड़
2022 - 49.56 करोड़
2023 - 89.43 करोड़
2024 93.43 करोड़
-- -- -- -- -
पंजीकरण की संख्या बढ़ने के साथ ही व्यापारी जागरूक हो रहे हैं। इसी वजह से जीएसटी कलेक्शन में लगातार सुधार हो रहा है। विभाग की तरफ से भी लगातार प्रयास किए जा रहे है कि जीएसटी की वसूली समय से हो।
- प्रवेश तोमर, उपायुक्त, राज्य कर, शाहजहांपुर