फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Green Zone: Roadways buses will run on different routes of the district from today

ग्रीन जोन: जिले के विभिन्न मार्गों पर आज से दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Green Zone: Roadways buses will run on different routes of the district from today
शाहजहांपुर। ग्रीन जोन में शामिल जिले में बुधवार से रोडवेज बसों का संचालन हो सकेगा। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। हालांकि बसें अभी जिले में ही चलेंगी। सामाजिक दूरी के लिहाज से प्रत्येक बस में 25 यात्री ही सफर कर सकेंगे। डीएम की ओर से अनुमति मिलने पर बसों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सुबह सात से शाम बजे तक यात्री जिले में गंतव्य स्थानों तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रीन जोन में शामिल किए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रोडवेज बसों का सशर्त संचालन करने की अनुमति तीन दिन पहले दे दी थी। प्रदेश सरकार ने भी अपनी गाइड लाइन में ग्रीन जोन मेें सार्वजनिक परिवहन सेवा आरंभ करने का आदेश दिया था। हालांकि स्थानीय प्रशासन सोमवार को कोई निर्णय नहीं कर सका तो बस न चल सकीं। मंगलवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले के अंदर रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दी। जनपद समेत पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी भी कोरोना मुक्त होने के कारण ग्रीन जोन में शामिल किए जा चुके हैं। गृह मंत्रालय की एडवायजरी के अनुसार परिवहन निगम के अधिकारियों ने इन दोनों जनपदों समेत जिले की सीमा के अंदर बसें चलाने की पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए संबंधित रूट पर चलने वाली लगभग 50 बसों का रोडवेज कार्यशाला मेें सैनिटाइजेशन भी कराया जा चुका था लेकिन लेकिन प्रदेश सरकार के स्तर से गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप शासनादेश अगले दिन जारी हुआ। मंगलवार को डीएम ने शासन से दिशानिर्देश लेकर जिले के अंदर रोडवेज सेवा बहाल करने की अनुमति दी। रोडवेज के एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि डीएम से बसों के संचालन का अनुमति पत्र प्राप्त होने के बाद जिले के अंदर लोकल रूट पर बुधवार सुबह से बसें चलाई जाएंगी। पुवायां, बंडा, खुटार, कांट, जलालाबाद, तिलहर, कटरा, जैतीपुर आदि मार्ग पर जाने वाले यात्रियों से वर्तमान दर से किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में बसों का संचालन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा और सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक बस में अधिकतम 25 यात्री बिठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी किराया बढ़ाने के बारे में निगम मुख्यालय से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। पुवायां, बंडा, खुटार, कांट, जलालाबाद, तिलहर, कटरा, जैतीपुर आदि मार्ग पर जाने वाले यात्रियों से वर्तमान दर से किराया लिया जाएगा। बसों के संचालन की समय सारिणी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एस के वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed