{"_id":"677ec93ec1d374181801a575","slug":"green-road-road-and-water-supply-obstructed-due-to-digging-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135221-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन रोड : खोदाई से बाधित रास्ता और जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन रोड : खोदाई से बाधित रास्ता और जलापूर्ति
Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ग्रीन रोड का निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों के सामने परेशानियां खड़ी होने लगी हैं। खोदाई के कारण रास्ता और जलापर्ति बाधित हो गई है।
शहर के मोहनगंज में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से लिबास टेलर्स की दुकान तक 400 मीटर ग्रीन रोड के निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। इसके लिए घरों व दुकानों के सामने खोदाई करके नाले के विकल्प में सीवर के बड़े पाइप डाले जा रहे है। इससे न सिर्फ लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। खोदाई के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति भी बाधित हो गई, इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी लोग अपने घरों से निकलने के लिए तरसते रहे। खासतौर से महिलाएं व बच्चे घरों पर ही रहे। दरवाजे के बाहर ही सड़क की खोदाई होने से उनके निकलने का रास्ता ही बंद हो गया है।
-- -- -
जद में आएंगे धर्मस्थल, मकान व दुकान
ग्रीन रोड के निर्माण की जद में धर्मस्थल के साथ ही तमाम मकान और दुकानें भी आएंगी। कार्यदायी संस्था ने इन्हें चिह्नित किया तो विरोध शुरू हो गया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के हस्तक्षेप व नगर निगम के अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हो गए हैं। उन्हें बताया गया कि सड़क की चौड़ाई 16 मीटर की जगह 12 मीटर कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -
दस दिन से झेल रहे समस्या क्षेत्रीय निवासी विवेक दीक्षित ने बताया कि 15 महीने में 400 मीटर ग्रीन रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। अक्तूबर में काम शुरू होना था, जो तीन महीने पहले से लेट है। आगे कितने साल चलेगा, इसका कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी से ही लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दुकानदार महबूब ने बताया कि मकान और दुकानों के सामने खोदाई होने से निकलने-बैठने में दिक्कत हो रही है। काम पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहक नहीं आ पा रहे हैं। दस दिन से समस्या बनी हुई है।
-- --
लोगों को दिक्कत न हो, इसकाे ध्यान में रखकर समय से पहले काम पूरा करा लिया जाएगा। 12 मीटर चौड़ा मार्ग बनेगा, बीच से छह-छह मीटर की जगह ली जाएगी। दोनों किनारों पर फुटपाथ बनाया जाएगा। फैंसी स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ ही पौधरोपण भी होगा।
- एसके आंबेडकर, मुख्य अधिशासी अभियंता, नगर निगम