फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grandmother died after seeing her grandson unconscious in collision with a bike

दर्दनाक: बाइक की टक्कर से पांच साल का बालक हुआ बेहोश, दादी ने उसका हाल देख तोड़ा दम

Fri, 01 Apr 2022 07:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Apr 2022 07:46 PM IST
सार

बाराहपत्थर निवासी किटुपा देवी अपने पांच साल के पोते शिवा के साथ सामान लेने बाजार आ रहीं थीं। रास्ते में बाइक से दादी-पोते दोनों टकरा गए। जिसमें बच्चा बेहोश हो गया। हादसे के बाद दहशत में आई वृद्धा की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Grandmother died after seeing her grandson unconscious in collision with a bike
पोते को बेहोश देख दादी ने तोड़ा दम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के बारापत्थर इलाके में गुरुवार दोपहर साईं मंदिर के पास वृद्धा और उसके पांच साल के पोते को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पोता बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर दहशत में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर के समय इलाके के गांव बंधिया निवासी बाइक सवार युवक शमीमवुल्ला खां तिलहर बाजार से अपने गांव जा रहा था। मोहल्ला बाराहपत्थर निवासी सूरज मौर्य की वृद्ध मां किटुपा देवी अपने पांच साल के पोते शिवा के साथ सामान लेने बाजार आ रहीं थीं। साईं मंदिर के समीप शमी की बाइक से दादी-पोते दोनों टकरा गए।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बच्चा बेहोश हो गया। इस दौरान लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। दादी को ज्यादा चोट नहीं आई थी। बच्चे के होश में आने पर हादसे के बाद दहशत में आई उसकी दादी किटुपा देवी की मौत हो गई। सूरज मौर्य ने बाइक चालक शमीम वुल्ला खान के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसकी मां की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed