{"_id":"68fe6ee0727621edeb04999b","slug":"grand-welcome-to-the-charan-suhave-guru-charan-yatra-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156017-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा का खुटार में भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा का खुटार में भव्य स्वागत
विज्ञापन
'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' में सजा गुरु जी का दीवान। संवाद
खुटार। दिल्ली के गुरुद्वारा मोती बाग से पटना साहिब तक निकाली जाने वाली चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा का रविवार रात साढ़े आठ बजे खुटार के तिकुनिया गुरुद्वारे में संगत ने स्वागत किया।
गुरु गोविंद सिंह और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब के साथ यात्रा दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए रविवार को खुटार पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर संगत ने पवित्र जोड़ा साहिब के समक्ष मत्था टेका। यात्रा में गुरुग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप और पंज प्यारे साहिब भी शामिल रहे। गुरुद्वारे के जत्थेदार बाबा सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह यात्रा भाईचारे, भक्ति और गुरु के प्रति प्रेम का प्रतीक है। इस दौरान गुरुद्वारे में गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहा। यात्रा 29 अक्तूबर को पटना साहिब में संपन्न होगी।
एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, परविंदर सिंह, जगवंत सिंह, अनुपम शुक्ला, गुरुसेवक सिंह, आशीष सिंह, बल्देव सिंह, राजविंदर सिंह, प्रवेश कुमार सहित तमाम संगत का सहयोग रहा।