फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grand Vysya community in mass wedding

सामूहिक विवाहोत्सव में उमड़ा वैश्य समाज

Thu, 14 May 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 14 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Grand Vysya community in mass wedding
यज्ञसेनी वैश्य समाज के बैनर तले दो दिवसीय आदर्श सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। आज पहले दिन विभिन्न जनपदों से आए लोगों ने वर-वधु की तलाश कर उनके घरवालों से परिचय प्राप्त किया। यहां बता दें कि जिन युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो जाएगा, उनका दहेजरहित आदर्श विवाह शुक्रवार की रात कराया जाएगा। शुक्रवार को दिन भी परिचय कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में तैयार भव्य पंडाल में बृहस्पतिवार को पूरे दिन सुदूरवर्ती क्षेत्रों से महिलाओं और पुरुषों का आना लगा रहा। दिनभर परिचय सम्मेलन चलता रहा। लोग बेटे-बेटियों के लिए रिश्ता तलाशने में जुटे रहे। बात पक्की होने पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाती थी। बाहर से आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में स्टाल लगाए गए, वहीं आयोजन समिति के लोग एक-दूसरे की मदद करते रहे। पहले दिन प्रदेश भर से लगभग दो सौ परिवार एकत्र हो चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत रोजा के चेयरमैन अजय गुप्ता ने प्रांतीय प्रतिनिधियों राम कुमार गुप्त, पुत्तनलाल गुप्त, अखिल भारतीय वैश्य समाज के अध्यक्ष केके गर्ग, महासचिव अनुज गुप्ता, अनिल गुप्ता, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रकाशदीप गुप्ता आदि ने महाराज यज्ञसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचय सम्मेलन में विनोद सर्राफ, राजीव कृष्ण अग्रवाल, महिला सभाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, रम्मन गुप्ता, अंशु गुप्ता, नरेश गुप्ता, जेसीआई अध्यक्ष अमित गुप्ता, संध्या गुप्ता, अजय गुप्ता, राज कुमार खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, अशोक गोयनका आदि का योगदान रहा।

गांधी भवन में आज पड़ेंगी जयमाल
जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दिन में परिचय सम्मेलन होगा और रात आठ बजे गांधी भवन प्रेक्षागृह में जयमाल तथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा।


आवास और भोजन व्यवस्था रही नि:शुल्क
समारोह में आने वाले सैकड़ों लोगों के लिए आयोजन समिति ने भोजन, जलपान तथा आवास की व्यवस्था नि:शुल्क की है। खास बात यह रही कि व्यवस्था में अन्य जाति-धर्माें के लोग भी सहयोग करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed