फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grand supporters flocked at the counting site Bavlkeda

भावलखेड़ा के मतगणना स्थल पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Sun, 13 Dec 2015 11:29 PM IST
भावलखेड़ा।
भावलखेड़ा। Updated Sun, 13 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Grand supporters flocked at the counting site Bavlkeda
शहर से सटा विकास खंड होने के कारण ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की वोटों की गिनती के दौरान मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का रेला उमड़ता रहा। रेती मार्ग स्थित डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। कहीं फूल मालाओं की बिक्री हो रही थी, तो कहीं चाट-पकौड़ी, फल, मूंगफली आदि के ठेले और स्टाल लगे थे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर जितनी शांति थी, उतनी ही मतगणना स्थल के बाहर गहमा-गहमी थी। हथौड़ा चौराहा के समीप भ_ा के सामने से लेकर रेती तक हजारों लोग एकत्र थे। स्कूल गेट के सामने भीड़ बढ़ती देख सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने खूब डंडे फटकारे और समर्थकों को दूर तक खदेड़ा। सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने लाउडहेलर से भीड़ को दूर जाने की अपील की। इस बीच मुख्य मार्ग पर एकत्र हुए हजारों लोगों को भी हटाकर रास्ता साफ कराया गया, ताकि जाम की स्थिति न बन सके। इतनी ही नहीं मतगणना स्थल के समीप लगे चाट-पकौड़ी के ठेले भी हटवाए गए। डंडा फटकारने में कई जगह मोटरसाइकिलें भी गिर गईं और भीड़ के जाम में वाहन फंसे रहे। पुलिस ने जाम खुलवाकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

इधर, हथौड़ा चौराहा और संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के सामने समर्थकों के सैकड़ों वाहन होने से भी स्थिति असामान्य रही। कई बार भीड़ हटाते समय पुलिस से लोगों की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान डीएम ने भी मतगणना स्थल का भ्रमण कर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सुदामा प्रसाद स्कूल गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेताओं और समर्थकों को
फूल मालाओं को लादा  
सुदामा स्कूल के बाहर जुटी भीड़ को जैसे ही अपने प्रत्याशी के जीतने की सूचना मिलती थी, वैसे ही टैंपो हाई के नारे बुलंद होने लगते थे। लोगबाग विजयी प्रत्याशियों की ओर फूल मालाएं लेकर दौड़ पड़ते थे और देखते ही देखते समर्थक उन्हें मालाएं पहनाकर कंधों पर उठा लेते और घर की ओर रवाना हो जाते।



जीतीं महिलाएं, फूल
मालाएं पति को मिलीं
चुनाव में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को विजयश्री मिली, लेकिन जीतने की सूचना मिलते ही समर्थक विजयी महिला प्रत्याशियों के पति को फूल मालाएं पहनाकर बधाई देने लगते थे। महिलाएं घूंघट में मंदमंद मुस्काते हुए ये तमाशा देख रहीं थीं। ऐसा अद्भुत नजारा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed