फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gram pradhan report tower

प्रधान ने हड़काया तो टावर पर चढ़ गया युवक, किया हंगामा

Mon, 22 Jul 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
gram pradhan report tower
जलालाबाद। प्रधान पर हड़काने का आरोप लगाते हुए गांव गुनारा का एक युवक रविवार दोपहर पिटारमऊ रोड पर स्थित बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। इस दौरान वहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उससे नीचे उतरने को कहा लेकिन युवक प्रधान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा था। करीब ढाई घंटे तक ड्रामा चलता रहा। इस बीच एसडीएम वीरेंद्र मौर्य और सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने समझा बुझाकर युवक को किसी तरह नीचे उतारा। पुलिस युवक को कोतवाली लाकर उससे पूछताछ में जुटी है। गांव गुनारा निवासी फजुरूद्दीन ने आरोप लगाया कि उसके गांव के प्रधान ने आवास आवंटन में धांधली की है, जिसकी कई लोगों की ओर से शिकायत में वह भी शामिल था। इस मामले में एसडीएम के आदेश पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई। रविवार को सीओ ने उसे इसी मामले में बयान देने को बुलवाया था। युवक का आरोप है कि जब वह बयान देकर लौट रहा था, तो रास्ते में उसे प्रधान मिल गए और उन्होंने बयान देने को लेकर उसे हड़काया। इससे नाराज युवक टावर पर चढ़ गया और प्रधान कि गिरफ्तारी की मांग करने लगा। जानकारी होने पर युवक की बूढ़ी मां सैलानो भी वहां पहुंच गई और बेटे से नीचे उतरने की गुहार लगाती हुई रोने लगी। बाद में एसडीएम वीरेंद्र मौर्य और सीओ ब्रह्मपाल सिंह ने समझा-बुझाकर किसी तरह नीचे उतारा।
विज्ञापन

एक युवक टावर पर चढ़ गया था, उसका आरोप प्रधान पर हड़काने का था। युवक को टावर से उतार लिया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम
जिस युवक ने टावर पर चढ़कर हंगामा काटा है, उससे उसकी कई दिन से मुलाकात भी नहीं हुई है। पंचायत चुनाव होने वाले हैं, इसलिए विरोधी उसे आगे करके उसकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहर्ररम अली, प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed