{"_id":"613bb2f08ebc3eb796118e44","slug":"govind-vallabh-pant-shahjahanpur-news-bly459199148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर छात्र-छात्राओं को बताया राष्ट्र के प्रत उनका योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत रत्न पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर छात्र-छात्राओं को बताया राष्ट्र के प्रत उनका योगदान
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोटी गोदाम स्कूल में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र माल्यार्
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला के तहत प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत की जयंती कलक्ट्रेट और विकास भवन के सरकारी कार्यालयों समेत शिक्षण संस्थाओं में समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सरकारी फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल के माध्यम से सजीव प्रसारण दिखाकर छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, विकास भवन सभागार में सीडीओ श्याम बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र ओर समाज के लिए उनकी सेवाओं को याद किया।
डीएम ने कहा कि पं. गोविन्द वल्लभ पंत प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर भारत के गृहमंत्री तक का पदभार संभाला और हर दायित्व के निर्वहन में उन्होंने उच्च प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन किया। देश की आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ वह प्रखर समाज सेवक और सांस्कृतिक उन्नायक भी थे। हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने में अग्रणी भूमिका अदा की है। उनका जीवन हम सभी को कर्तव्य के प्रति निष्ठावान बनने को प्रेरित करता है।
विज्ञापन
स्कूलों में मनाई गई जयंती, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
शाहजहांपुर। जिला स्काउट गाइड कैंपस रोटी गोदाम में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बीएसए सुरेंद्र सिंह रावत ने पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बच्चों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से देखा। खंड शिक्षा अधिकारी अनुज सक्सेना, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम के प्रधानाध्यापक इमरान सईद , खुशबू, नीलम, नरेश, रविंदर आदि मौजूद रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर में शुक्रवार को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर स्वच्छता पर निबंध, पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह ने पंत के कृतित्व और व्यक्तित्व से अवगत कराया। ग्राम प्रधान कुलदीप दीक्षित ने मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण अगले कार्य दिवस में किया जाएगा। विभिन्न कुमार अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, कृष्ण मुरारी पांडे, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय खंहहर जलालाबाद में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने पं. गोविंद वल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। मिशन शक्ति कार्यक़म के तहत व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर व आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी गौतम, सोनम, खंडहर प़थम की आभा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।