फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government procurement centers have not been started, paddy is being purchased at commission agents.

Shahjahanpur News: सरकारी क्रय केंद्र शुरू नहीं, आढ़तों पर धान की खरीद

Sun, 28 Sep 2025 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
Government procurement centers have not been started, paddy is being purchased at commission agents.
रोजा मंडी में आढ़त पर हो रही धान की तौल। संवाद
शाहजहांपुर / रोजा। सरकारी धान खरीद शुरू होने से पहले ही मंडी समिति में धान की रिकाॅर्ड आवक होने लगी है। अब तक तीन लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो चुकी है। मंडी में धान लाने वाले वाहनों की लाइन लगी हुई है। आढ़तों पर समर्थन मूल्य से कम भाव में जमकर धान की खरीद हो रही है। इससे सरकारी खरीद का लक्ष्य पाने में मुश्किल बढ़ जाएगी। किसान अपनी जरूरत के हिसाब से फसल की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जनपद में 153 क्रय केंद्र बनाने की तैयारी है। धान खरीद का लक्ष्य तीन लाख पांच मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 10 हजार टन अधिक है। पिछले वर्ष लक्ष्य के अनुरूप 99 फीसदी खरीद हुई थी। इस बार चार अक्तूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस बार सरकारी समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। सरकारी खरीद में 17 फीसदी नमी तक ही धान की खरीद की जाएगी। खुले बाजार में वर्तमान में 28 फीसदी तक नमी का धान आ रहा है। खुले बाजार में 1400 से 1750 रुपये क्विंटल धान की खरीद हो रही है। यह पतला धान है। इसकी खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं होती है। सरकारी क्रय केंद्रों पर मोटे धान की खरीद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की आवक बढ़ने से किसानों को व्यापारियों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप ने मंडी में ट्रैक्टर-ट्राॅली से धान लोडिंग दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक और ट्रकों की लोडिंग शाम चार से सात बजे तक तय की है।

-----
सरकारी क्रय केंद्रों पर चार अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होगी। अभी धान में काफी नमी है और शीघ्र पकने वाल पतला धान आ रहा है, जिसकी खरीद सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं होती है। किसान अपना पंजीकरण समय से करा लें, अब तक सिर्फ 900 किसानों का पंजीकरण हुआ है। किसान मोटा धान सरकारी क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें।
- राकेश मोहन पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed