फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goli

नाली विवाद निपटाने को चल रही पंचायत में फायरिंग, प्रधान का भाई घायल

Tue, 05 Nov 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
goli
निगोही। दो पक्षों के बीच नाली के विवाद को लेकर चल रही पंचायत में अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इससे भगदड़ मच गई। फायरिंग की इस घटना में प्रधान के ममेरे भाई गोली लगने से घायल हो गए। गोली उनके हाथ की उंगली में लगी। मामले में घायल की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव परा-झरसा निवासी नन्हे व संजय के बीच लम्बे अरसे से नाली विवाद चल रहा था। सोमवार शाम चार बजे नाली विवाद निपटाने के लिए गांव पराझरसा, नवियापुर सहित कई गांवों के संभ्रांत लोग एकत्र हुए। इस पंचायत में ग्राम पंचायत पराझरसा के प्रधान हरचंद सिंह सिद्वू और उनके ममेरे भाई गांव उदयपुर कटैय्या निवासी रणजोत सिंह भी थे। पंचायत में नन्हे व संजय के पक्षधरों में तेज आवाज के साथ बातचीत शुरू हो गई। जिस पर प्रधान हरचंद सिंह व रणजोत सिंह ने दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया। आरोप है कि आक्रोशित संजय व उसके साथियों ने भरी पंचायत में फायर झोंक दिया। गोली प्रधान हरचंद के ममेरे भाई रणजोत के हाथ की उंगली में लगी। पंचायत में फायर चलने से भगदड़ मच गई। रणजोत की तहरीर पर पुलिस ने संजय, हरिओम, कमलेश, बरौना पुत्र रामगोपाल, नागेंद्र पुत्र रामेंद्र सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 147,148,149, 352, 323, 307 की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को निगोही सीएचसी भेज दिया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफ र कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल रणजोत की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रेमपाल बाष्र्णेय, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed