फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   God is with us every moment: Dixit

हर क्षण साथ रहता है परमात्मा : दीक्षित

Mon, 09 Mar 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
God is with us every moment: Dixit
चित्रा टॉकीज में कथा सुनाते  कथावाचक आचार्य डाॅ.दामोदर दीक्षित। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज में श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ हो गया। कथावाचक आचार्य डाॅ.दामोदर दीक्षित ने मंगलाचरण की व्याख्या की। कहा कि घड़े के निर्माण के बाद कुम्हार उससे अलग हो जाता है, परंतु परमात्मा इस भौतिक (पंचभूतों से निर्मित) संसार की रचना करता है लेकिन कुम्हार की भांति अलग नहीं होता, बल्कि प्रति क्षण साथ रहता है।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने से माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। कथाव्यास ने कहा कि भागवत भगवान का शरीर है। इस रस को पान करने वाला आनंदित होता है। उन्होंने कहा कि एक बार नारद जी व्यास जी के पास गए।
विज्ञापन

शिष्टाचार अभिवादन करने के बाद नारद जी ने पूछा कि आपने वेद को तीन भागों में विभाजित किया और फिर अभाव की अनुभूति होने पर एक भाग और किया अर्थात एक वेद को चार भागों में विभाजित किया फिर वेदों को सामान्य जन तक पहुंचाने के लिए पुरुषों की रचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी आप अशांत से लग रहे हैं। व्यास जी ने स्वीकार किया कि वास्तव में तृप्ति नहीं हुई तो नारद जी ने कहा कि आप भगवान के साकार रूप का लीलाओं के माध्यम से वर्णन करें तो आपको परम शांति प्राप्ति होगी। व्यास जी ने नारद जी के परामर्श से श्रीमद्भागवत की रचना की। तब जाकर हृदय को शांति प्राप्त हुई।
इससे पहले खन्ना परिवार के पुरोहित पंडित अनंतराम ने श्री गणेश, नवग्रह, श्रीमद्भागवत व देव पूजन कराया। सुधा मेहरा व ध्रुव मेहरा, जय प्रकाश खन्ना, रोली खन्ना व खन्ना परिवार के सदस्यों ने व्यास गद्दी पूजन किया। पंडित रामदुलारे त्रिगुनायत ने भरत चरित्र का धार्मिक वर्णन किया। आचार्य रामानंद दीक्षित ने संचालन किया। मुख्य यजमान कमलेश कुमार खन्ना, चंद्रशेखर खन्ना, रागिनी खन्ना, कौस्तुभ, राजशेखर, ओमशेखर, डाॅ.राम मेहरोत्रा, सोमनाथ कपूर, सरिता कपूर आदि का सहयोग रहा। आयोजकों के अनुसार, कथा रोज सुबह साढ़े आठ से 11:30 बजे और शाम को साढ़े तीन से छह बजे तक होगी।
---------------------------
सुंदरकांड पाठ के लिए आमंत्रण दिया



कुर्रियाकलां। भगवा सुंदरकांड परिवार के सदस्यों ने गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इसमें शहर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर 19 मार्च को होने वाले सामूहिक सुंदरकांड पाठ में 1101 भगवाधारियों के प्रतिभाग कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। पूरे गांव के धार्मिक स्थलों व दुकानदारों को भी निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान आशीष मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, स्वतंत्र शुक्ला, अरविंद दीक्षित, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

-------------------------------
श्रीमद्भागवत कथा से पहले धूमधाम से निकाली गई कलशयात्रा



अल्हागंज। बारहपत्थर देवस्थान मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय महोत्सव आरंंभ होने से पहले रविवार को राष्ट्रीय स्वयंंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं समेत श्रद्धालुुओं ने धूमधाम से कलशयात्रा निकाली।



कलशयात्रा के दौरान भक्तिमय संगीत, भगवान के जयघोष और अबीर-गुलाल के साथ वातावरण उल्लासपूर्ण हो उठा। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के बाइपास स्थित शिव मंदिर से पीले वस्त्र पहने श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर चलीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड-बाजों और डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत के साथ भगवान का संकीर्तन करते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा मार्ग के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और नगर के देवस्थान बारहपत्थर धाम पहुंचकर यात्रा विसर्जित हुई। यात्रा में राकेश गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, संजीव कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह आदि श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed