फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Give nutritious food of choice to malnourished children

Shahjahanpur News: कुपोषित बच्चों को दें पसंद का पौष्टिक आहार

Sun, 21 May 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Give nutritious food of choice to malnourished children
निरीक्षण भवन में समीक्षा बैठक करतीं बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य। संवाद
शाहजहांपुर। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शनिवार शाम को निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। कुपोषित बच्चों को उनकी पसंद का मगर मौसम के अनुकूल पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मंत्री को बताया कि रामपुर की तर्ज पर शाहजहांपुर में भी किसान उत्पादक संगठन के साथ मिलकर कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के निर्माण की दिशा में प्रयास शुरू किए गए हैं। मंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आंगनबाडी कार्यकत्री से बच्चों को पसंद आने वाले रेसिपी के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उसी के अनुसार ही एफपीओ के साथ मिलकर रेसिपी का निर्माण कराएं। शीघ्रस्वास्थ्य विभाग से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 24 टीमें स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती हैं। बीमार बच्चों को चिन्हित कर जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज या पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार कराया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने राजकीय बालगृह बालक व वन स्टॉप सेंटर संप्रेक्षण गृह व अन्य संस्थाओं के विषय में जानकारी दी। मंत्री ने स्टाफ को निर्देश दिए कि कौशल विकास का संचालन सुचारू रूप से करवाया जाए। अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर कन्या जन्म उत्सव बनाए जा रहे हैं। इसके बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विनोबा सेवा आश्रम का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed