फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girls student molesting

स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
girls student molesting
तिलहर। थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा 6 की छात्रा से गांव के युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर युवक धमकी देता हुआ भाग गया। छात्रा की विधवा मां ने पुलिस को छेड़छाड़ की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस चौकी के समीप 17 नवंबर को 12 वर्षीय छात्रा स्कूल जा रही थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे एक युवक ने बेटी का बस्ता छीनकर फेंक दिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि बालिका के चिल्लाने पर युवक भाग गया। मां का आरोप है कि उसने थाना पुलिस को तहरीर दी और वह नगरिया मोड़ पुलिस चौकी पर भी गई, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। वह पुत्री को लेकर लौट आई।
विज्ञापन

मां ने बताया कि उसकी पुत्री जब 5 माह की थी तब उसके पिता का देहांत हो गया था। वे लोग बहुत गरीब हैं और पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही है। उसे आरोपी से खतरा बना हुआ है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मंगलवार को आरोपी युवक हनुमान मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। तभी महिला की पुत्री ने बाजार से कुछ सामान मंगाया था, जिसे लेकर वह देने उसके घर गया था। इस बात से उसकी मां और परिजन नाराज हो गए और युवक पर गलत आरोप लगाने लगे। आरोपी युवक को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed