फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl's Body Vanishes from Burial Site; Only Her Frock Found During Excavation

Shahjahanpur News: दफन की जगह से बच्ची का शव गायब, खोदाई में मिली सिर्फ फ्रॉक

Fri, 05 Jun 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girl's Body Vanishes from Burial Site; Only Her Frock Found During Excavation
कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद
कांट/शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तहवरगंज में एक महीने पहले पीटकर मारी गई चार साल की प्रिया का शव दफन की जगह से बृहस्पतिवार को गायब मिला। मां दिव्यांशी की ओर से एफआईआर कराने पर आरोपी सौतेले पिता अखिलेश को साथ ले जाकर पुलिस ने जेसीबी मशीन से मानपुर गांव में छह घंटे खोदाई कर तालाब-खेत सब देखे। वहां प्रिया की सिर्फ फ्रॉक मिली। अब अखिलेश पर ही पुलिस को शव गायब करने का शक है।
विज्ञापन

तिलहर के गोबरसंडा निवासी रामस्वरूप की बेटी दिव्यांशी ने पूर्व पति से संबंध विच्छेद के बाद कांट के गांव मानपुर के अखिलेश से शादी की थी। वे दोनों बेटी प्रिया के साथ आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला तहवरगंज में किराये के मकान में रह रहे थे। दिव्यांशी की ओर से बुधवार को आरसी मिशन थाने में अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया था कि चार मई को अखिलेश ने प्रिया की हत्या कर शव मानपुर गांव ले जाकर वहां खेत में दफना दिया। केस दर्ज होने पर आरसी मिशन थाना पुलिस ने अखिलेश और उसके पिता सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे कांट इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता व आरसी मिशन इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह दो जेसीबी मशीन के साथ गांव के बाहर दफन वाली जगह पहुंचे। प्रिया की मां दिव्यांशी को वहां बुला लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर करीब आठ बजे जेसीबी से खेत में खोदाई शुरू कराई गई। खोदाई में बच्ची की फ्रॉक मिट्टी में दबी मिली, लेकिन शव नहीं मिला। दिव्यांशी ने फ्रॉक प्रिया की होने की पुष्टि की। इसके बाद आसपास भी खोदाई की गई, मगर वहां भी कुछ नहीं मिला। आरोपियों की निशानदेही पर दो बजे तक चार जगह पर खोदाई के बावजूद प्रयास सफल नहीं हुआ। इसके बाद आरसी मिशन पुलिस ने हत्यारोपी अखिलेश और सुरेंद्र का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

बेटी की फ्राॅक देखकर फफक पड़ी दिव्यांशी

-बरामद फ्राॅक देखकर दिव्यांशी फफक पड़ी। बेटी का नाम लेकर जमीन पर गिर पड़ी। दिव्यांशी अपनी बेटी से बहुत प्यार करती थी। दिव्यांशी के मुताबिक जब अखिलेश बेटी को पीटता था, तब वह विरोध करती थी। ऐसा करने के कारण अखिलेश दिव्यांशी को नशा दे देता था।
-----------------
राज छिपाने के लिए दिव्यांशी को साथ लेकर घूमता रहा
अखिलेश उस पर उसके दोस्तों से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इन्कार करने के कारण ही वह बेटी को प्रताड़ित करता था। पीटने और जमीन पर पटकने से मौके पर ही मौत होने पर शव दफनाने के बाद वह दिव्यांशी को इधर-उधर लेकर घूमता रहा, ताकि वह पुलिस तक न पहुंच पाए। पहले अपनी बहन रजनी के घर फर्रुखाबाद के कायमगंज गया, फिर अंबाला ले गया। मौका मिलने पर 27 मई को दिव्यांशी ने पिता को फोन से जानकारी दी। तब पिता ने दिव्यांशी के चचेरे भाई सुनील को वहां भेजा। मायके के गांव गोबरसंडा पहुंचने के बाद दिव्यांशी ने पूरी घटना बताई तो परिवार वाले कांट थाने में जानकारी देने गए। घटनास्थल आरसी मिशन थाना क्षेत्र का बताया गया तो वहां पहुंचकर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।
---------------------
अखिलेश ने यूं किया अपना बचाव
पूछताछ में हत्यारोपी अखिलेश ने पुलिस को बताया कि चार मई को पड़ोसियों ने घर आकर प्रिया की शिकायत की थी। तभी गुस्से में आकर उसने प्रिया को पहले पीटा, फिर जमीन पर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गई। पुलिस के अनुसार, अखिलेश उसे अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जब मृत्यु का कारण पूछा तो सीढ़ियों से गिरना बताया।
------------
इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट
पुलिस ने मामले में पति अखिलेश, सास तारा, ससुर सुरेंद्र, जेठ मुन्ना, जेठानी रीता, देवर सुमित व अमित, ननद रजनी, ननदोई अनुज समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दिव्यांशी ने उसे प्रताड़ित करने व बेटी की हत्या और राज छिपाने में इन सबका हाथ बताया है।
--------------

रिमांड पर लेकर फिर होगा शव ढूंढने का प्रयास
दिव्यांशी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बालिका के शव की तलाश के लिए खोदाई कराई गई। कई जगह छानबीन के बावजूद शव बरामद नहीं हुआ है। आरोपी को दोबारा से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर शव ढूंढने का प्रयास किया जाएगा।

-देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी

कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद

कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद

कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद

कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद

कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद

कांट के मानपुर गांव में शव को तलाश करने के लिए खोदाई करती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed