{"_id":"647f80f57aa975d51e080d84","slug":"girl-students-got-angry-on-getting-the-notice-to-leave-the-hostel-created-ruckus-in-vikas-bhavan-shahjahanpur-news-c-4-1-175223-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्रावास छोड़ने का नोटिस मिलने पर भड़कीं छात्राएं, विकास भवन में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्रावास छोड़ने का नोटिस मिलने पर भड़कीं छात्राएं, विकास भवन में किया हंगामा
Wed, 07 Jun 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करते चेयरमैन। संवाद
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज स्थित अनुसूचित जाति छात्रावास में जूनियर और सीनियर छात्राओं के बीच विवाद के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने अवैध रूप से रहने वालीं तीन छात्राओं को नोटिस जारी कर दिया। मंगलवार को छात्राओं ने विकास भवन स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद में उन्हें शांत कर अंतिम मौका दिया गया है।
अनुसूचित जाति छात्रावास में सोमवार को जूनियर और सीनियर छात्राएं आमने-सामने आ गईं थीं। दरअसल, सीनियर छात्राओं में कुछ सामान्य और पिछड़े वर्ग की हैं। छात्रावास में रहने को लेकर उनका अक्सर अनुसूचित जाति की जूनियर छात्राओं से विवाद होता है। सोमवार को झगड़े के बाद समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को सूचना मिली तो अधीक्षक श्रवण सिंह राना और पूर्व अधीक्षक सौरभ सिंह पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर शांत किया। इस बीच अवैध रूप से छात्रावास में रह रहीं तीन छात्राओं को नोटिस जारी कर दिया गया।
इससे गुस्साईं छात्राएं मंगलवार को समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंच गईं। उनकी अधीक्षक से जमकर नोंकझोंक हुई। इस बीच समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने छात्राओं को अंतिम मौका दिया है। कहा, दोबारा अनुशासनहीनता होने पर कार्रवाई की जाएगी।