फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl missing for three days murdered and threw her body in the field

Shahjahanpur News: तीन दिन से लापता युवती की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 12 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Girl missing for three days murdered and threw her body in the field
निगोही में युवती की हत्या के बाद जांच करते एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया। स्रोत: ज
निगोही (शाहजहांपुर)। तीन दिन से लापता 23 वर्षीय युवती की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। चेहरे को तेजाब से जलाने की आशंका है। परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सात मई को रात 11 बजे अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बुखार होने की वजह से मां सो गई। रात करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो बेटी घर में नहीं मिली। उन्होंने आवाज लगाई तो परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अगले दिन युवती के परिजनों ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों से उनका विवाद चल रहा है। बेटी के लापता होने के बाद जागे तो पड़ोसी घर में नहीं थे। शनिवार को करीब दो बजे गांव निवासी एक व्यक्ति जंगल में प्राचीन मंदिर की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे युवती का शव पड़ा मिला। चेहरा काफी खराब स्थिति में था। आशंका है कि उसे तेजाब से जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। उस व्यक्ति ने प्रधान को जानकारी दी। प्रधान ने मृतका के पिता को सूचना दी। परिजनों ने कपड़ाें को देखकर शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर अमित चौरसिया, एसओजी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। वहीं परिवार की महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। पुलिस ने संंदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
---------
तीन डिसमिल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
-मृतका के घर के सामने ही तीन डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसियाें से विवाद चल रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार अपनी जमीन बताता है। पड़ाेसी ने भूमि पर छप्पर डालकर कब्जा कर लिया था। कुछ दिन पहले छप्पर गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बात पुलिस तक पहुंची थी। पुलिस ने डांट-फटकार कर मामले को शांत करा दिया था।
-------------
घर में फेंकते थे ईंटें
-शव मिलने की सूचना के बाद मृतका के परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपी काफी परेशान करते थे। घर में ईंट-पत्थर फेंकते थे। शौचालय के पास रात 12 बजे तक बैठकर अश्लील बातें करते थे। महिला ने बताया कि उनके शौचालय में दरवाजा नहीं है। मार्च में बेटी शौचालय में बैठी थी, तभी युवक पर्दा हटाकर गाली देते हुए चला गया था। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने ठोस कार्रवाई करने के बजाय डांटकर मामले को शांत करा दिया था।
----------
कक्षा चार तक की पढ़ाई, रिश्ता तलाश रहे थे परिजन
-जिस युवती का शव खेत में मिला है। वह कक्षा चार तक पढ़ाई की थी। उसके बाद स्कूल छोड़ दिया था। परिजन उसके लिए रिश्ते की तलाश कर रहे थे। मृतका छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। मृतका की मां ने बताया कि उसके घर से गुम होने के बाद पिता व भाई रोजाना तलाश कर रहे थे।
--------
कहीं और वारदात करने का संदेह
-पुलिस को जिस जगह पर शव पड़ा मिला है, वहां से दो सौ मीटर पर प्राचीन मंदिर है। धार्मिक स्थल होने की वजह से लाेगों की आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, शव को कुत्तों ने नोंचा है। चेहरे से गर्दन तक तेजाब डालकर जलाए जाने की आशंका भी है। माना जा रहा है कि हत्या कहीं और कर शव को मंदिर से कुछ दूरी पर लाकर डाला गया है। फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।

-----------
पड़ोसी के घर आकर बैठता था एक युवक
-मृतका के भाई ने बताया कि पड़ोसी के घर में एक युवक आकर बैठता था। युवती के लापता होने के बाद उसने ही दूसरे युवक से युवती की हत्या किए जाने की बात बताई थी, लेकिन पुलिस पूछताछ में वह मुकर गया।
----------
-युवती का शव खेत में पड़ा मिला है। किसी ज्वलनशील पदार्थ से चेहरा जलाए जाने की आशंका है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जाएगी।
संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed