फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl killed in a road accident, three injured

सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल

Tue, 01 Mar 2016 12:15 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक टेंपो और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन

करीब दो बजे खीरी क्षेत्र में जंग बहादुरगंज से एक टेंपो में सवार होकर सवारियां चली थी। हाईवे पर थाना पसगवां क्षेत्र में गांव जलालपुर के पास हरिद्वार से मणिपुर जा रही टूरिस्ट बस और एक टेंपो की टक्कर हो गई। बस की टक्कर लगने के बाद टेंपो पलट गया। इसमें सवार थाना पसगवां क्षेत्र के गांव पिपरौला मर्दन राकेश की 20 वर्षीय पत्नी सुमन देवी और उनकी सास 50 वर्षीय मीरा देवी, शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला कटिया टोला निवासी 25 वर्षीय मोहित और उसका दोस्त रजनीश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सुमन देवी को मृत घोषित कर लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed