फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies due to illness, father accuses in-laws of murder

Shahjahanpur News: बीमारी से बच्ची की मौत, पिता का ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Sat, 14 Oct 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to illness, father accuses in-laws of murder
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे बच्चे के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। 11 माह की बच्ची की उसकी ननिहाल में तबीयत बिगड़ने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज लाते वक्त मौत हो गई। बच्ची के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव आगमपुर निवासी विकेस की पत्नी रंगोली की डेढ़ माह पहले तबीयत खराब हो गई थी। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव जमुनिया पूर्वा में रहने वाले उसके मायके के लोग उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले रंगोली की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल में भर्ती कराया गया। दो दिन पहले परिजन रंगोली की छुट्टी कराकर घर ले गए थे। रंगोली के भाई आशीष के मुताबिक रंगोली को बुखार था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी 11 माह की भांजी रितु ने मां का स्तनपान किया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पहले बच्ची को गांव में झोलाछाप से दवा दिलाई। जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन शाम को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ने पर फिर रंगोली को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

वहीं विकेस ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि मां को बुखार था। बाद में बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोप को देखते हुए ससुराल वालों की तहरीर पर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed