फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girl dies due to cloth getting stuck in the shaft of salt making machine

Shahjahanpur News: नमकीन बनाने की मशीन में कपड़ा फंसने से बालिका की मौत

Sun, 04 Feb 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to cloth getting stuck in the shaft of salt making machine
खुटार की अमनी का फाइल फोटो। स्रोत प​रिजन
खुटार। नमकीन बनाने की मशीन की शाफ्ट में फंसकर आठ साल की बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहल्ला नौगवां कोट निवासी अनिल राठौर की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनके पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह किसी तरह बच्चों का पालन पोषण करती हैं। उनके घर से कुछ दूर रामदास के घर में नमकीन बनाने वाली मशीनें लगी हुईं हैं। शनिवार शाम लगभग पांच बजे उनकी आठ वर्षीय पुत्री अमनी बच्चों के साथ खेलते हुए नमकीन बनाने वाली मशीन के पास चली गई।
विज्ञापन

खेलने के दौरान अमनी की फ्राॅक दीवार से बाहर निकली मशीन की शाफ्ट में फंस गई। इससे अमनी के सिर में गंभीर चोट लग गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजन अमनी को निजी डॉक्टर के यहां ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने अमनी को बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद अमनी को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमनी का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। अमनी की मौत से मां मीना देवी के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खुटार की अमनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

खुटार की अमनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed