{"_id":"62113c0922d99457cc23e764","slug":"girl-child-death-in-accident-shahjahanpur-news-bly475996424","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक अनियंत्रित होने से ट्रक के पहिए के नीचे आई बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक अनियंत्रित होने से ट्रक के पहिए के नीचे आई बच्ची की मौत
विज्ञापन
बच्ची अरुषि का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। बंडा थाना क्षेत्र के गांव चरखी देवरी निवासी कुलदीप की बाइक ट्रक को ओवरटेक करते समय बेकाबू हो गई। हादसे में दो वर्षीय बेटी आरुषि की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। मां-बेटी बाइक समेत सड़क के किनारे खाई में जा गिरी। उन्हें मामूली चोट आई हैं। राहगीरों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुलदीप अपनी पत्नी माया देवी, बड़ी बेटी सुमन और छोटी पुत्री आरुषि के साथ शुक्रवार अपनी भांजी की शादी में तिलहर के गांव पिपरोली गए थे। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे कुलदीप अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के पास पहुंचे। तभी आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक के नियंत्रण खोने पर कुलदीप की छोटी पुत्री दो वर्षीय आरुषि उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। जिससे वह काफी दूर तक घिसटती चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप की पत्नी मायादेवी और बड़ी पुत्री बाइक समेत रोड के किनारे खंती में जा गिरीं। इन तीनों को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग गया।
गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़ डाले। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर 112 डायल व थाने का फोर्स पहुुंच गया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर भीड़ को जैसे-तैसे काबू में किया। पुलिस ने बच्ची का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ पुवायां वीएस वीर कुमार ने बताया कि मृत बच्ची के पिता कुलदीप की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।