{"_id":"62640516153c523c104a5702","slug":"girl-and-yougman-died-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ उठीं दो अर्थी: युवती ने निगला जहर, फंदे से लटकता मिला युवक का शव, लड़के के घरवालों ने लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ उठीं दो अर्थी: युवती ने निगला जहर, फंदे से लटकता मिला युवक का शव, लड़के के घरवालों ने लगाए ये आरोप
Sat, 23 Apr 2022 07:29 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव रोशननगर में शनिवार सुबह आठ बजे युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं उसके घर से कुछ दूरी पर युवक का शव फंदे से झूलता मिला है।
विज्ञापन
मृतक युवक व युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव रोशननगर में शनिवार को युवक-युवती की मौत हो गई। युवती ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी, वहीं युवक का शव फंदे से झूलता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। अभी किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मानकर चल रही है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव रोशननगर में शनिवार सुबह आठ बजे पूजा (20) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां दोपहर करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब तीन बजे गांव में ही पूजा के घर से थोड़ी दूरी पर अपने बहनोई के घर पिछले दो साल से रह रहे अवनीश (22) का शव फंदे से लटका मिला है।
विज्ञापन
सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बहनोई मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि गांव के दो लोग दोपहर करीब ढाई बजे घर में घुस आए थे। उन लोगों ने मारपीट कर अवनीश को फंदे पर लटका दिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन