फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gifts Presented to Hafizes Upon the Completion of the Quran

Shahjahanpur News: कुरान मुकम्मल होने पर हाफिजों को दिए उपहार

Thu, 19 Mar 2026 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Gifts Presented to Hafizes Upon the Completion of the Quran
मौलाना नोमान रजा। स्रोत: कमेटी
कांट। रमजान-उल-मुबारक के महीने में तरावीह में कुरान मुकम्मल होने का सिलसिला जारी रहा। कुरान सुनाने वाले हाफिजों काे फूलमाला पहनाकर उपहार दिए गए।
विज्ञापन


मोहल्ला काजीटोला में काजियों वाली मस्जिद में हाफिज इरफान ने तरावीह में कुरान सुनाया। कमेटी ने उन्हें उपहार दिए। जामा मस्जिद में हाफिज रागिब, सैय्यदबाड़े वाली मस्जिद में हाफिज सरताज रजा, अड्डा स्थित नूरी मस्जिद में हाफिज शाहनूर रजा ने कुरान सुनाया। कमेटी ने हाफिजों को उपहार दिए। इमाम सुहैल, हाफिज इदरीस, अहमद दराज खां, शाहदराज खां, रवी दराज खां, डॉ.अख्तर अली, अनवर शादाब, सैयद निजाम अली, मोहम्मद आमान, हाफिज अख्तर आदि मौजूद रहे। संवाद
---------
बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
खुदागंज। ग्राम जलालपुर स्थित जामा मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर मौलाना नोमान रजा को उपहार दिए गए। उन्होंने हदीस की रोशनी में बयान करते हुए दुनियावी जिंदगी और आखिरत के अहम पहलुओं पर रोशनी डाली। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुजाहिद फौजी, मौलाना शादाब, मकसूद फौजी, मोहम्मद आसिब, मोहम्मद फहीम उर्फ बबलू, अब्दुल मन्नान रजा, डॉ. गुलजार, तौफीक अली, हाजी ताहिर अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील
निगोही। थाना प्रांगण में ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ सदर प्रयांक जैन ने सभी को ईद की अग्रिम बधाई देते हुए परंपरागत रूप से सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर ऐसा कोई नया काम नहीं करें, जिससे शांति व्यवस्था में खलल पड़े। इस मौके पर नायब तहसीलदार मनु माथुर, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सभासद रीना कौर, मो रफी, मुमताज मियां आदि मौजूद रहे। संवाद

मौलाना नोमान रजा। स्रोत: कमेटी

मौलाना नोमान रजा। स्रोत: कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed