फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Giants ready to exert strength, Akhilesh Yadav will come on 8th

Shahjahanpur News: ताकत झोंकने के लिए तैयार दिग्गज, आठ को आएंगे अखिलेश यादव

Thu, 02 May 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Giants ready to exert strength, Akhilesh Yadav will come on 8th
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में करीब दस दिन शेष बचे हैं। इस वजह से सियासी दिग्गज ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। छह मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुदागंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। आठ मई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। सपा प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस के दिग्गज नेता आ सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। लोकसभा और ददरौल विस चुनाव के लिए दस-दस प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से अरुण सागर, सपा से ज्योत्सना गौंड, बसपा से दोदराम वर्मा चुनाव मैदान में हैं। ददरौल विस उपचुनाव के लिए भाजपा से अरविंद सिंह, सपा से अवधेश वर्मा, बसपा से सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में कोई राजनीतिक दल कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी जनसभा कर सियासी पारा चढ़ा चुके हैं। उनके माहौल बनाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कई नेता संगठन को धार देने के लिए आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मई को खुदागंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना खुद चुनाव की बागडोर संभाल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद भी जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और कांग्रेस गठबंधन दोनों चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के लिए जोर लगा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ मई को जनसभा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि अखिलेश यादव का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। अभी मैदान तय किया जाना है।

सपा के गठबंधन की साथी कांग्रेस भी अपने दिग्गज नेताओं को बुलाने की तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस से चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार, प्रमोद तिवारी, इमरान प्रतागढ़ी, अलका लांबा की मांग की गई है। अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। जल्द ही इन दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम जिले में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed