फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GF UP Badminton tournament starts in college

जीएफ कॉलेज में यूपी बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

Fri, 13 Nov 2015 10:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
GF UP Badminton tournament starts in college
राज्य स्तरीय सीनियर मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का जीएफ कॉलेज में आज से शुभारंभ हो गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में 28 जनपदों के लगभग 139 खिलाड़ी प्रतिभाग करने यहां पहुंचे हैं। महाविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद एकल और युगल मैच शुरू कर दिए गए। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि एसपी ने भी एक डबल्स मुकाबले में हिस्सा लेकर खिलाड़ी और खेलभावना रखने का सबूत दिया। यह मुकाबला उन्होंने जीता भी।
विज्ञापन

यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रहे टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के बाद एसपी ने कहा कि जनपद को प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट मिलना गौरव की बात है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वह खेलभावना का परिचय देते हुए रेफरी के निर्णय को महत्व दें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचते रहें। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर टूर्नामेंट सफल बनाने की अपील सहयोगियों से की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में लखनऊ के चीफ रेफरी कृष्ण गोपाल, आब्जर्बर के रूप में आगा शाकिर हुसैन, मैच कंट्रोलर करन श्रीवास्तव, अंपायर संतोष श्रीवास्तव, रवि कुमार दीक्षित, अजीत सिंह, दिग्विजय नाथ यादव, इरशाद अहमद, राकेश कुशवाहा आदि भी बतौर रेफरी की भूमिका निभाने के लिए यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहिउद्दीन मियां, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार, महाविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. फैयाज अहमद, विवेक तुली, अनीस अहमद अब्दुल रशीद खान, सैयद जुबैर, शाकिर खान, खालिद अलवी, डॉ. संजीव कनौजिया, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, डॉॅ. अनवर मसूद, डॉॅ. सुहेल नक़वी, बीएस त्रिवेदी, मनोज गर्ग, दिनेश, पीयूष अवस्थी, डॉ. संजय पाठक, डॉ. रिजवान, डॉ.  अंकित आदि मौजूद रहे।


इन जनपदों के शटलर
बने टूर्नामेंट की शान
प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, आजमगढ़, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, महाराजगंज, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, नार्दन रेलवे, पीलीभीत, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, सीतापुर, सोनभद्र, यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन, वाराणसी के अलावा मेजबान शाहजहांपुर के महिला-पुरुष खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।



पहले दिन किसने-किसको दी शिकस्त
पहले दिन खेले गए पुरुष-एकल मैचों में अनुज कपूर (आगरा) ने शिवम् मिश्रा (बस्ती) को अंकुर धीमान (मेरठ) ने मोहम्मद दाउद गुल (रामपुर) सलमान (शाहजहांपुर) ने संजीव उपाध्याय (आजमगढ़) को, अंबेश दुबे (मैनपुरी) ने अजीत कुमार (बलिया) को, मनीष सिंह (गाजीपुर) ने कुलदीप कमल (कानपुर) को, मंथन आर्या (झांसी) ने शुभम राठौर (शाहजहांपुर) को, सूरज भट्ट (गोरखपुर) ने शाहनवाज (शाहजहांपुर) को, शिवम शर्मा (आजमगढ़) ने गौरव चक्रवर्ती (शाहजहांपुर) को, शुभम सिंह (महाराजगंज) ने आदित्य दत्ता (कानपुर) को, अनुज कपूर (आगरा) ने आदित्य (झांसी) को, राहुल शाह (वाराणसी) को, (शाहजहांपुर) ने अंशुल त्रिपाठी (बस्ती) को, अंकुर धीमान (मेरठ) ने दीपक सिंह पटवाल (लखनऊ) को, विजय सिंह (आजमगढ़) ने आयुष कुमार राय (सोनभद्र) को, अभियान सिंह (बनारस) ने विवेक कुमार(आगरा) को, दीपक सिंह (बनारस) ने सलमान (शाहजहांपुर) को, अनमोल बिश्नोई (मुरादाबाद) ने अनिल (शाहजहांपुर)  को, मंजय यादव (लखनऊ) ने रोहित नंदन (झांसी) को, मुकेश शाश्वत (बाराबंकी) ने अंबेश दुबे (मैनपुरी) को, मनीष सिंह (गाजीपुर) ने आशीष यादव (शाहजहांपुर) को पराजित किया। इनके अलावा लकी त्रिवेदी (शाहजहांपुर), विजय सिंह (आजमगढ़), महेंद्र कुमार (इलाहाबाद), सनीम रियाज (गोरखपुर), अर्सलान नकवी (बरेली), अजय कुमार (गाजीपुर), आयुष सिंह (बलिया), हर्षित सिंह (जौनपुर) को वाक ओवर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed