{"_id":"6aecda2f463c987bd0089f8d","slug":"gf-colleges-womens-and-mens-teams-emerge-victorious-in-kho-kho-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189332-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की महिला और पुरुष टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की महिला और पुरुष टीम अव्वल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अंतरमहाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में विजेता जीएफ कॉलेज की टीम को ट्रॉफी देते
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की ओर से आवंटित अंतर महाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान जीएफ कॉलेज की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पुरुष वर्ग के रोमांचक मुकाबले में जीएफ कॉलेज की टीम ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की टीम को 11-03 के अंतर से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में भी मेजबान कॉलेज की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टीम को 10-03 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा संरक्षक प्रो. फैयाज अहमद ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व और सामूहिक एकता का भी विकास करते हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक डॉ. शिशिर शुक्ला, खेल विशेषज्ञ अरुण कुमार, रेफरी सौरभ कुमार व वंदना, क्रीड़ा सचिव डॉ. मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।