फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   GF college students Demonstration in Collectorate, submitted memorandum

जीएफ कॉलेज के छात्रों ने शोषण का आरोप लगाते हुए दिया ज्ञापन

Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
GF college students Demonstration in Collectorate, submitted memorandum
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जीएफ कॉलेज के छात्र । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के छात्रों ने अधिक फीस लेकर शोषण करने सहित कई आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज के छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बीएड अल्पसंख्यक कोटे में 1.20 लाख रुपये फीस ली जाती है, जबकि रसीद 51 हजार 250 रुपये की दी जाती है। दूसरे वर्ष में बहुसंख्यक छात्र-छात्राओं को फीस रसीद 50 हजार रुपये तथा अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को 30 हजार रुपये की दी जाती है। बीएड विभाग में टीचर ट्रेनिंग के नाम पर 15 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी वसूले जाते हैं।
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि प्रैक्टिकल में अच्छे अंक दिलावाने के नम पर वसूली की जाती है। मांग की गई कि आरोपों की जांच कराई जाए और छात्र-छात्राओं का शोषण रोका जाए। इस दौरान रजत मिश्रा, रिजवान खान, सूरज, विपुल, सचिन सैनी, राहुल, अभि ठाकुर, नितिन, निर्वेश, सुरजीत, प्रवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed