{"_id":"6257220bac873c6393377409","slug":"get-vaccinated-for-12-to-14-year-olds-shahjahanpur-news-bly481412258","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन कराएं
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते सीएमओ डॉ एसपी गौतम । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि अप्रैल, अक्टूबर और जुलाई में संक्रामक रोग काफी तेजी से फैलता है। गांव स्तर पर लोगों को आसानी से इलाज उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर में सीएचओ को तैनात किया गया।
सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला में सीएमओ ने कहा कि 35 लाख की आबादी में एक्टिव केस फाइडिंग अभियान में चयनित 20 प्रतिशत जनसंख्या की जांच की गई। इसमें 144 मरीजों में टीबी के लक्षण मिले हैं। उन्होंने कोविड की चौथी लहर की संभावना को देखते हुए 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने पर जोर दिया। बताया कि 95 प्रतिशत तक उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एक जनवरी से अब तक 2796 टीबी रोगी खोजे जा चुके हैं। वर्तमान में 5761 रोगियों को निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत पांच सौ रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.लईक अंसारी, जिला सर्विलेंस आफीसर डॉ.एमपी गंगवार, एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ.मनोज मिश्रा, सीफ ार राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सोनम राठौर, शिवा सिंह मौजूद रहे।