फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Get three million to beautify the roads of the countryside, eat on the highway hesitating

हाईवे समेत कई मार्गों का उखड़ने लगा बजरी-कोलतार

Thu, 13 Oct 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Get three million to beautify the roads of the countryside, eat on the highway hesitating
शाहजहांपुर। शासन ने जिले में जर्जर हुई सड़कों के गड्ढे पाटने के लिए 30 लाख रुपये बजट की धनराशि जारी की है। खास बात ये है कि इस मामूली धनराशि से लोक निर्माण विभाग सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर मार्गों की दशा संवारेगा। जबकि पलिया लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत पुवायां से दातागंज (बदायूं) वाया तिलहर-जैतीपुर स्टेट हाईवे जैसे मार्गों की मरम्मत नहीं होगी और लोगों को गड्ढों में हिचकोले खाने ही होंगे।
विज्ञापन

बारिश में हाईवे पर फिर हुए जानलेवा गड्ढे
सिंधौली। लखनऊ-पलिया स्टेट हाईवे पर हुए जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं लेकिन जिम्मेदारों के मुंह मोड़ने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। कस्बे में पेट्रोल पंप के पास, खन्नौत नदी पुल के पास, चककन्हऊ और रजऊ गांव के मोड़ आदि कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए जिससे राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे हैं और हर समय कोई बड़ा हादसा होने का भय बना रहता है। पुल के पास दोनों ओर किनारे की मिट्टी धंस जाने से दो गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को उनकी गहराई का पता ही नहीं लगता। दो माह पहले जो गड्ढे पाटे गए थे, वे भी बारिश में खुल गए हैं। हाईवे की यही दशा पुवायां से आगे खुटार तक है।
विज्ञापन

जैतीपुर क्षेत्र में कई संपर्क मार्ग हुए बदहाल
जैतीपुर। क्षेत्र में तिलहर-नवादा मोड़-दातागंज की मुख्य सड़क समेत कई गांवों के संपर्क मार्ग भी लगातार बारिश से खस्ताहाल हो चुके हैं। क्षेत्र के गौहावर से फतेहगंज मार्ग समेत कीरतपुर, लोहरगवां, गढ़िया रंगीन-धुबला करीमनगर मार्ग, रामपुर गोहावर-विक्रमपुर मार्ग, हिम्मतपुर-जगदीशपुर मार्ग, जैतीपुर सुरजूपुर-बिनौरा बिनौरिया मार्ग, करकौर-बमिहाना मार्ग आदि ग्रामीण रास्तों पर कदम-कदम पर गड्ढे हो गए हैँ। इन मार्गोँ पर पानी और कीचड़ होने से बारिश के समय लोगों का निकलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मिले बजट से केवल उन्हीं ग्रामीण सड़कों के गड्ढे पाटने की योजना बनाई गई है जो लोनिवि ने निर्मित कराए हैं। लखनऊ-पलिया हाईवे की मरम्मत पर दो-तीन साल में कई करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और अब यह हाईवे एनएचएआई को फोरलेन बनाना है। तिलहर-जैतीपुर-दातागंज वाया नवादा मोड़ स्टेट हाईवे को डबललेन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। नगर निगम, मंडी परिषद, गन्ना विभाग, आरईएस द्वारा निर्मित सड़कों की मरम्मत संबंधित विभागों को करनी होगी। -राजकुमार पिथौरिया, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed