फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Get corona vaccine soon or else you will not get free ration

कोरोना वैक्सीन जल्द लगवाएं वरना नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Get corona vaccine soon or else you will not get free ration
वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अगर कोटेदार की दुकान से अपने राशनकार्ड पर मुफ्त राशन लेना है तो नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोरोना वैक्सीन जल्द लगवा लें। अन्यथा आपके राशनकार्ड पर कोटेदार खाद्यान्न जारी नहीं करेगा। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को टीकाकरण केंद्रों के निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन में कमी को देखते कांशीराम कॉलोनी के कोटेदार को इसी आशय के निर्देश दिए हैं और यह निर्देश भविष्य में शहर के अन्य मोहल्लों में भी लागू की जा सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने पहले काशीराम कॉलोनी और बाद में अकर्रा रसूलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित टीकाकरण केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कांशीराम कॉलोनी में बहुत कम संख्या में टीकाकरण को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकतम लोगों का टीकाकरण करने के लिए मोबिलाइजेशन बढ़ाने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उनके माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। डीएम ने कहा कि जागरूक महिलाएं घर-घर भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण का महत्व बताएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगों की भ्रांतियां दूर कर उन्हें प्रेरित किए जाने की आवश्यकता है। डीएम ने कोटेदार को निर्देश दिए कि राशन केवल उसी को वितरित करें, जिसका वैक्सीनेशन हो चुका हो। आंगनबाड़ी केंद्र अकर्रा रसूलपुर में हो रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका को घर-घर जाकर टीकाकरण का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed