फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Geo tagging will stop irregularities in Pradhan Mantri Awas Yojana

Shahjahanpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना में जियो टैगिंग से रुकेगी गड़बड़ी

Wed, 29 Nov 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Geo tagging will stop irregularities in Pradhan Mantri Awas Yojana
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास में योजना में लाभार्थियों के चयन में हो रही गड़बड़ी को देखते हुए सरकार ने लाभार्थियों की जमीन की जिओ टैगिंग कराने का निर्णय लिया है। शासन ने महानगर में 4,154 आवास बनाने की मंजूरी दे दी है। घर बनाने के लिए पहली किस्त जारी करने से पहले जमीन की जियो टैगिंग होगी। अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो लाभार्थी को लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के नगर निगम क्षेत्र के 7927 पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार है। यह सूची तहसील व डीएम के यहां से एक साल 11 माह पहले पास हो चुकी है। इसके बाद भी यह लंबित है। शासन की ओर से कई पत्र लिखकर सूची की मांग की गई है, लेकिन डूडा की ओर से यह सूची शासन को नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सूची भेजने की अंतिम तारीख भी निकल गई है। इसके बाद हुई नगर निगम की बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 7927 संभावित लाभार्थियों की सूची की दोबारा से जांच कराने का आदेश दिया था। तब से अब तक पात्रता की जांच चल रही थी, अब जाकर 4,154 पात्रों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री आवास योजना में जियो टैगिंग की जाएगी। इससे गड़बड़ी रुकेगी। शासन की ओर से 4,154 आवासों को स्वीकृति मिल गई है। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त, प्रभारी परियोजना निदेशक डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed