फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   General Studies questions proved difficult, while other subjects including Mathematics offered relief.

Shahjahanpur News: सामान्य अध्ययन के प्रश्न आए कठिन, गणित समेत अन्य विषयों ने दी राहत

Thu, 11 Jun 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
General Studies questions proved difficult, while other subjects including Mathematics offered relief.
आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
शाहजहांपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन हुई परीक्षा की प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन के प्रश्नाें ने अभ्यर्थियाें को खूब छकाया। वहीं गणित, हिंदी समेत अन्य विषयों के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रथम पाली में 13 केंद्राें पर सुबह नौ बजे से अभ्यर्थियाें को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। चेकिंग और बायोमीट्रिक के बाद कक्षों की ओर रुख किया। करीब दस बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। दो घंटे के अंतराल में अभ्यर्थियों ने प्रश्नों को हल किया। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

कुछ ने प्रश्नपत्र को काफी आसान बताया। कई ने गणित समेत अन्य विषयों के प्रश्नों को आसान और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों को कठिन बताया। परीक्षा में सूर्य के कर्क रेखा से दक्षिण की ओर जाने, कबूतर शब्द का लिंग बदलने, कविता के नए प्रतिमान के रचनाकार आदि के बारे में पूछा गया। परीक्षा में प्रथम पाली में 954 और दूसरी पाली में 931 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुरक्षा के रहे व्यापक इंतजाम
सिपाही भर्ती में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। एसपी सौरभ दीक्षित ने केंद्रों का निरीक्षण किया। सीओ सिटी पंकज पंत ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज के केंद्र पर अभ्यर्थियों की अपने सामने तलाशी कराई। अन्य केंद्रों पर भी पुलिस सख्त पहरा बनाए रही।

--
प्रश्नपत्र काफी सरल और बेहतर आया था। गणित के सवाल सामान्य थे। रीजनिंग के प्रश्न भी कठिन नहीं थे। सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने जरूर थोड़ा उलझाया। उम्मीद है कि जरूर पास हो जाएंगे।
-अभिषेक दीक्षित, लखीमपुर

----
प्रश्नपत्र के 80 प्रतिशत सवालों को ही छात्र-छात्राएं हल कर पाए। 20 प्रतिशत सवाल के लिए अंदाजा लगाया गया। प्रश्नपत्र के लिए समय कम पड़ गया।
-शुभम कुमार, हरदोई
--
पिछले वर्ष की तुलना में प्रश्नपत्र काफी सरल रहा। आशा और विश्वास है कि इस बार जरूर पास हो जाएंगे। प्रश्नपत्र में सवाल काफी आसान आए थे, जिसमें अधिकतर को हल कर दिया।

-विशाल मिश्रा, हरदोई
--
काफी समय से भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। हमारी परीक्षा काफी बेहतर हुई है। सिपाही बनकर परिवार का नाम रोशन करने की तमन्ना है।
-अनीस कुमार, गोला

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस

आर्य महिला इंटर कॉलेज के बाहर लाइन में लगे परीक्षार्थी। स्रोत: पुलिस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed