फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gen Z plays a pivotal role in building a developed India: Prof. Sharma

विकसित भारत के निर्माण में जेन जी की भूमिका अहम : प्रो. शर्मा

Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gen Z plays a pivotal role in building a developed India: Prof. Sharma
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में विकसित भारत के निर्माण में जेन जी की भूमिका विषय पर अतिथि व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता डीएन कॉलेज, मेरठ के वाणिज्य विभाग के प्रो. एसके शर्मा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जेन जी तकनीक, नवाचार, डिजिटल संसाधनों और उद्यमिता के माध्यम से देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को नई दिशा दे सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल रोजगार पाने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली पीढ़ी बनने की क्षमता रखती है। प्रो. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है। इसमें सामाजिक जिम्मेदारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की भावना भी शामिल है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने स्वामी शुकदेवानंद के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने किया। वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. देवेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. संतोष प्रताप सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, बृजलाली चौबे, अपर्णा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed