फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gave the message of unity by forming a human chain

Shahjahanpur News: मानव शृंखला बनाकर दिया एकता का संदेश

Fri, 24 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of unity by forming a human chain
शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदा​धि - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। परिवहन विभाग की ओर से खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर मानव शृंखला बनाई गई। इस दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की लोगों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एसपी राजेश एस. ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, एआरटीओ शांति भूषण पांडेय, डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार आदि शामिल रहे। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली। स्वयंसेवी अल्वीरा ने सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौसर जमाल, डॉ. समन जेहरा जैदी, डॉ. रजा रसूल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी कॉलेज में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर ने कहा कि नेताजी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का आह्वान किया था। इतिहास प्रवक्ता राम सिंह, प्रवक्ता रामकुमार मौर्य, ज्वाला प्रसाद, सुशील कुमार, राजेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आदिल, संजीव अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव, विजय सिंह, रामसूरत यादव,सैयद रिजवान अहमद, विकास चंद्र आदि मौजूद रहे।
निगोही के आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों ने मानव शृंखला बनाने के साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज व विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश गौरव के सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह, अवनीश वर्मा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार अवस्थी, रजनीकांत, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
------
नेताजी के चित्र पर किया माल्यार्पण
बंडा/जलालाबाद। राष्ट्रीय आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मोहल्ला रामनगर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर मिष्ठान बांटा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल सरोज, बृजेश कुमार दीक्षित, मुनेश कुमार, बलवीर सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। जलालाबाद में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर में गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह ने नेताजी के बारे में बताया। जूनियर हाई स्कूल अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि नेताजी ने सिविल सेवा छोड़कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। गोष्ठी में नेहा शर्मा, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
---
अभाविप कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा


तिलहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों संग शोभायात्रा निकालकर जन जागरण किया। आरएसएस के सह विभाग कार्यवाहक रघुवीर सहाय और विद्यालय प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने रवाना किया। प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान, उप प्रधानाचार्य छत्रपाल गंगवार, अभाविप नगर मंत्री वैभव मिश्रा, हर्षिल ठाकुर, प्रसून शर्मा, मृदुल राठौर, अंजुम शर्मा, हार्दिक सिंह, अखिलेश सिंह, प्रतीक यादव शामिल रहे। संवाद


-------

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधि

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधि- फोटो : mathura

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधि

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधि- फोटो : mathura

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधि

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदाधि- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed