फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   gas cylender prise

सिलिंडर के दाम बढ़े तो गृहिणियां बोलीं- चूल्हा जलना मुश्किल

Thu, 02 Sep 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
gas cylender prise
शाहजहांपुर के मल्हार मोड पर रखे गैस सिलिंडर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। घरेलू गैस सिलिंडर एक बार फिर से महंगा हो गया है। एक महीने में यह दूसरी बार हुआ है जब घरेलू सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके बाद घरेलू सिलिंडर के 886 रुपये से बढ़कर 911 रुपये हो गए हैं। घर तक सिलिंडर मंगाने पर डिलीवरी चार्ज अलग से देना होगा। इसको लेकर गृहणियों में आक्रोश नजर आने लगा है।
विज्ञापन

अभी घरेलू गैस के दाम बढ़े 15 दिन भी नहीं बीते हैं, मंगलवार को दोबारा 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। घरेलू गैस के बढ़े दामों को लेकर को लेकर गृहणियां भी नाराज हैं। उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले सब्जियां महंगी हुई, खाद्य तेल के दाम बढ़े। अब पेट्रोलियम उत्पादों के कीमतें में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में भी आग लग गई है। इसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।
विज्ञापन

परिवार को चलाने के लिए एक प्राइवेट स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करती हूं। कोरोना काल में स्कूल बंद चल रहे थे। हमें इतनी तनख्वाह भी नहीं मिलती कि अपने बच्चों की जरूरतें पूरी कर सके। ऊपर से बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ रखी है। दोबारा से घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता मिश्रा, लोदीपुर
अभी पिछले दिनों ही घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए थे, अब फिर से 25 रुपये बढ़ाए जाने की बात सुनने में आई है। इतनी महंगाई में आम आदमी का जीना मुहाल हो रहा है। हमारे लिए घरेलू गैस के भरवाना मुश्किल हो गया है। कभी-कभी तो उपले और गुल्ले जलाकर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ता है।
- लक्ष्मी देवी, गदियाना
हमारे पति एक निजी एजेंसी पर काम करते हैं। उनकी तनख्वाह से ही पूरे परिवार का भरण-पोषण हो रहा है। हम अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ा रहे हैं। महंगाई बढ़ने से हमें जितनी दिक्कतें खड़ी हो रहीं, उसे एक आम आदमी ही समझ सकता है। सरकार और उसके नेताओं को इसकी समझ नहीं हो सकती है।

- गीता, हद्दफ चौकी
एक बार फिर से घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए गए। जबकि पिछले दिनों ही 25 रुपये बढ़ाए गए थे और सिलिंडर 886 रुपये का हो गया था, जोकि घर पर 920 रुपये में आता था। अब 911 रुपये का सिलिंडर हो गया है। डिलीवरी चार्ज समेत 950 रुपये देने पड़ेंगे। बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने पर ध्यान क्यों नहीं दे रही।
पूनम सिंह, गोविंदगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed